28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले पर आरजेडी के धरने में तेजस्वी के सा​थ हिस्सा लेंगे यह दिग्गज नेता

उल्‍लेखनीय है कि बिहार में शेल्टर होम का मुद्दा अभी चर्चा में है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरपुर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 3 Aug 2018, 5:15 PM IST

(पटना): मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन उत्पीड़न मामले में विपक्षी एकता का दृश्य एक बार फिर साकार होगा। आरजेडी इस मामले को लेकर शनिवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देगा। इसमेँ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई विपक्षी नेता शिरकत करने वाले हैं।

यह नेता लेंगे भाग

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, रघुवंश प्रसाद सिंह, मनोज झा आदि शनिवार को पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ नई दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देंगे। इसके बाद शाम को कैंडल मार्च निकालने की योजना है। सूचनाओं के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तेजस्वी का धरने में साथ देंगे। इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता धरने में शामिल होंगे।


उल्‍लेखनीय है कि बिहार में शेल्टर होम का मुद्दा अभी चर्चा में है। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज ने शेल्टर होम्स का सर्वेक्षण किया था। 31 मार्च को ही शेल्टर होम्स की कारगुजारियों पर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी थी। लेकिन मुजफ्फरपुर मामले में सरकार ने दो महीने बाद एक जून को महिला थाने में एफआईआर दर्ज करवाई।


बता दें कि मुजफ्फरपुर बाल गृह मामले के सामने आने के बाद से राज्य के सभी शेल्टर होम्स निशाने पर आ गए है। जांच एजेंसियों को भी अन्य शेल्टर होम्स से की जांच के दौरान कई आपत्तिजनक सामान प्राप्त हुए। इसी के साथ कई महिलाओं और लड़कियों के लापता होने की बात भी सामने आई। मुजफ्फरपुर बाल गृह मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ तत्वरित कार्रवाई की मांग को लेकर विपक्ष सरकार के खिलाफ मुखर हो गया है। इसी के साथ राज्य के शेल्टर होम्स की आड़ में चल रहे गोरखधंधे का भांडाफोड़़ने के लिए विपक्ष ने एकजुटता दिखाने का फैसला लिया है।


यह भी पढे: मुजफ्फरपुर के एक और शेल्टर होम से लापता हैं 11 महिलाएं, छापेमारी में मिले आपत्तिजनक सामान

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरपुर

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग