
खींवसर साधारण सभा में मौजूद जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी।
नागौर/खींवसर. अन्नदाता को उसका हक तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए वो हमेशा प्रयासरत है तथा भविष्य में भी किसी प्रकार की कसर नहीं छोड़ेंगे। उक्त बात खींवसर क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष नारायण बेनीवाल ने बुधवार को समिति के सातवीं साधारण सभा को लेकर आयोजित किसानों के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कही। बेनीवाल ने कहा कि हर जगह किसानों की यही पीड़ा सामने आती है कि खाद-बीज नहीं मिल रहे है। कई जगह निर्धारित से अधिक दाम वसूले जा रहे है। ऐसा सुनकर उनके दिल में ठेस लगी और उन्होंने भरसक प्रयास कर यहां क्रय-विक्रय सहकारी समिति को मंजूरी दिलाई और वर्तमान में समिति के कार्यों की प्रशंसा प्रदेश स्तर पर होती है। अध्यक्ष बेनीवाल ने कहा कि किसान मजबूत हो यही उनका मुख्य ध्येय है। इसके लिए वो सरकार की हर योजनाओं को यहां खींवसर में धरातल पर लागू करना चाहते है। वर्तमान में जानकारी के अभाव में किसान सहकारिता योजनाओं का समुचित लाभ नहीं उठा पा रहे है। उन्होंने युवाओं से आग्रह कि वह किसानों को सहकारी योजनाओं का लाभ दिलाने एवं किसान को मजबूत करने की दिशा में आगे आकर कार्य करें। बेनीवाल ने कहा कि किसान आवश्यक रूप से मिट्टी की जांच करवाएं। उन्होंने चिंता जताई कि गांवों में कृषि पर्यवेक्षक किसानों के सम्पर्क में नहीं रहते है। इससे किसानों को कृषि योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पाती है। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कृषि पर्यवेक्षकों को पाबन्द करने का आग्रह किया।
नहीं होगी धोखाधड़ी बर्दाश्त
उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना चलाई है। वो वैसे तो महत्वपूर्ण योजना है लेकिन उसका सही संचालन नहीं होने से किसानों के साथ धोखाधड़ी हो रही है। किसानों के साथ धोखाधड़ी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समिति की साधारण सभा को नागौर डेयरी के डायरेक्टर बंशीलाल लेगा, श्रवणसिंह राजपुरोहित, भाकरोद सरपंच आशाराम जाजड़ा, ओमप्रकाश ताडा, अणदाराम रलिया, नानकराम हुड्डा, आचीणा सरपंच भैराराम जाजड़ा, करणू सरपंच चन्दाराम जाखड़, लालाराम तरड़, रेवन्तराम सारण, गणपत डूडी, समिति के रामराज चौधरी, आत्माराम, हनुमान, गणपत मूण्डेल, किशनाराम पिण्डेल, सुरेश बसवाणा, हुक्माराम जाखड़, रामनिवास बैराथल, दुर्जनसिंह देऊ, ओमसिंह पांचौड़ी, जंवताराम नारवा, बचनाराम विश्नोई, सत्तुराम ज्याणी, मांगाराम ताडा, तुलछाराम तांडी, मूलसिंह पिपलिया, अहमदपुरा के नत्थाराम जाजड़ा, व्यवस्थापक रामपाल प्रजापत आदि मौजूद थे।
बन रहा छह लाख में प्रवेश द्वार
समिति परिसर के मुख्य द्वार का निर्माण समिति के अध्यक्ष नारायण बेनीवाल निजी खर्च से बनवा रहे है। भव्य प्रवेश द्वार के निर्माण कार्य पर करीब छह लाख रुपए खर्च होंगे। राजमार्ग पर स्थित समिति भवन का मुख्य द्वार आकर्षण का केन्द्र बनाने के लिए स्वयं अध्यक्ष बेनीवाल ने अपने निजी खर्च पर प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य शुरू करवाया है।
हमेशा रहेंगे किसानों के साथ
अध्यक्ष नारायण बेनीवाल ने कहा कि विकास की रणनीति का ही परिणाम है कि आज संस्था में किसी स्तर का बकाया नहीं है। उनका पूरा प्रयास रहेगा कि खींवसर क्रय-विक्रय सहकारी समिति से जुड़ी ग्राम सेवा सहकारी समितियों में खाद-बीज व कीटनाशक की बिक्री में तथा कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत कार्य करने में पूरा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा खरीदी गई जमीन पर गोदामों के निर्माण अंतिम चरणों में जिससे माल स्टॉक करने में आसानी रहेगी। इस दौरान राजकीय माध्यमिक विद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष रामचन्द्र ताडा ने कहा कि वह किसानों के बच्चों के हितों के लिए लड़ाई जारी रखेंगे। कृषि विभाग के उप निदेशक हरजीराम चौधरी, भूमि विकास बैंक के सचिव जयपाल गोदारा, टीए अशोक कुमार सोऊ, व्यवस्थापक रामवतार गौड़, कॉ-ऑपरेटिव बैंक मैनेजर सीताराम नगवाडिय़ा, कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष साजन सियाग, जेठाराम सियाग, कृषि पर्यवेक्षक श्यामलाल मेघवाल ने सहकारिता विभाग की अनेक योजनाओं से जुडऩे एवं कृषि विभाग की आवश्यक जानकारी दी। सभा का संचालन दिनेश भाकल ने किया।
किया लेखा-जोखा पेश
समिति की 7वीं वार्षिक साधारण सभा में अध्यक्ष ने वर्ष 2017-18 की अंकेक्षण रिपोर्ट का अनुमोदन कर व्यापारिक, प्रशासनिक, बजट व अन्य खर्चों का अनुमोदन किया तथा वर्ष 2018-19 के समिति के लेखों का अंकेक्षण पर विचार-विमर्श का प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष बेनीवाल ने बताया कि समिति परिसर में प्लेटफॉर्म एवं चारदीवारी का निर्माण करवाया जा रहा है ताकि समर्थन मूल्य की खरीद करने की सुविधा रहे।
Updated on:
27 Sept 2018 06:19 pm
Published on:
27 Sept 2018 06:19 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
