प्रवेशोत्सव को लेकर निकाली रैलियां
निकटवर्ती गांव बासनी में सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत सोमवार को प्रवेशोत्सव मनाया गया। इस दौरान ग्रामीणों में जागरुकता के लिए प्रभात फेरी निकाली गई। राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय बासनी की प्रधानाध्यापक ममता खोजा ने बताया कि प्रभात फेरी क में शामिल छात्राओं का अभिनंदन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय बाराणी में भी रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य मगनाराम गोदारा ने बताया कि व्याख्याता शिम्भुराम चोटिया व श्रवणराम खुडख़ुडिय़ा के नेतृत्व में रैली निकाली। जिन्होंने अपन हाथों में घोष वाक्य लिखी तख्तियों ली हुई थी। इस अवसर पर शिक्षक जेताराम तंवर, अनिता सींवर, रंजना चौधरी, कमला गुर्जर, प्रतिभा चौधरी मौजूद रहे।