25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले के 151 गांवों में मार्च तक पहुंचे नहरी पानी: बाजिया

जयपुर में कार्यक्रम के चलते आनन-फानन में बैठक कर जयपुर लौटे बाजिया, पहले कलक्ट्रेट में लेनी थी बैठक फिर सर्किट हाउस में की औपचारिकता

2 min read
Google source verification
Nagaur News

nagaur collector kumar pal gautam with minister Bajia

-प्रभारी सचिव संजय मल्होत्रा ने कलक्टे्रट में ली बैठक
नागौर. राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री बंशीधर बाजिया ने कहा कि लिफ्ट कैनाल के प्रथम चरण के तीसरे पैकेज में चयनित सभी 151 गांवों में मार्च तक नहर का पानी पहुंच जाए। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही नहीं होनी चाहिए। प्रभारी मंत्री शुक्रवार को सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप मार्च तक इन सभी गांवों में पीने का पानी उपलब्ध हो जाए। बाजिया पहले शुक्रवार सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेने वाले थे, लेकिन जयपुर में आवश्यक बैठक होने के कारण वे सुबह जल्दी सर्किट हाउस में बैठक लेकर जयपुर निकल गए।
समय पर पूरा हो काम
बाजिया ने कहा कि इन्दिरा गांधी नहर परियोजना व जलदाय विभाग के अभियंताओं से कहा कि जिले में चल रही सभी पेयजल योजनाओं को काम निश्चित समय में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए अधिकारी तत्परता व ईमानदारी से कार्य करें। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियंताओं से कहा कि अब बरसात का मौसम समाप्त हो गया है, ऐसे में टूटी हुई सडक़ों में पेचवर्क सहित अन्य कार्य शीघ्र पूर्ण हो जाए। बाजिया ने कहा कि जल स्वावलंबन अभियान के तृतीय चरण के सभी कार्य निश्चित समय सीमा में प्रारंभ हो जाए।
हर पात्र को मिलेग रोजगार
प्रभारी मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी नरेगा के तहत हर पात्र व्यक्ति को उसकी मांग पर रोजगार देने मेेंं किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशनए भामाशाहए स्वास्थ्य बीमा योजनाए अमृत योजना सहित जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ मिले, इसके लिए अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। बैठक में जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में बताया।