
Rajasthan Police
नागौर. तलाक दिए बिना विवाहिता द्वारा दूसरी शादी करने को लेकर कुचेरा थाने में दर्ज मामले के गवाहों को धमकाने व राजीनामा करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए पीडि़त पक्ष ने सोमवार को मेड़ता थाने की महिला कांस्टेबल के खिलाफ एसपी परिस देशमुख को ज्ञापन सौंपा। परिवादी अशोक शर्मा ने एसपी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि 3 जुलाई 2014 को उसका विवाह कुचेरा निवासी किरण शर्मा के साथ हुआ, लेकिन विवाह के कुछ दिन बाद किरण उससे अलग पीहर में रहने लगी तथा गत 30 अप्रेल को उसने अंकित शर्मा नाम के युवक से शादी कर ली। इसको लेकर उसने गत 12 जून को कुचेरा थाने में किरण, अंकित शर्मा, नथमल, मुन्नीदेवी व कांस्टेबल सुमन शर्मा के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। परिवादी ने आरोप लगाया कि महिला कांस्टेबल पुलिस की धौंस दिखाकर अब गवाहों को धमका रही है, जिसके कारण उसके गवाह घर से बाहर निकलने से भी कतराने लगे हैं। परिवादी ने मामले की निष्पक्ष जांच करने तथा गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
ग्रामीण सुविधा डेस्क का लाभ उठाएं -मिश्रा
पंंचायत समिति मूंडवा के ग्राम असावरी में पुलिस जन सहभागिता शिविर सोमवार देर शाम प्रजापतों का मोहल्ला में हुआ। इस मौके पर नागौर वृत्ताधिकारी सुभाष मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक थाने में सुविधा डेस्क बनी हुई है,इसमें ग्रामीण अपने परिवाद या शिकायत दर्ज करा सकते हैं और उनकी सुनवाई भी तुरंत होती हैं। ग्रामीण संबंधित थानों में सुविधा डेस्क का लाभ उठा सकते हैं। वही उन्होंने वाहन चालकों से आह्वान किया कि अपने संबंधित कागजात अपने साथ अवश्य रखें और सीट बेल्ट लगाएं। वही दुपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाकर अपनी किमती जिंदगी को बचा सकते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार प्रसार से बचने की सलाह देते हुए अनावश्यक संदेशों का आदान-प्रदान नहीं करें। अभिभावक भी अपने बच्चों को मोबाइल के प्रति जागरूकता लाने के लिए समझाएं। भावंडा थाना अधिकारी मनीष चारण ने संदिग्ध गतिविधियों के व्यक्ति क्षेत्र में नजर आने पर पुलिस को सूचना देने के लिए कहा।
यह रहे मौजूद
इस मौके पर केसाराम खुडख़ुडिय़ा, सीएलजी सदस्य भागीरथ सोनी, सुभाष प्रजापत, बंशीलाल सोनी, राधेश्याम शर्मा, हनुमान सिंह, रामदयाल खुडख़ुडिय़ा, पीराराम सेन, रमेश सेन, श्रवणराम चौकीदार, उगराराम, मुकेश प्रजापत, जितेंद्र खुडख़ुडिय़ा, भवानी सिंह सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
Published on:
19 Jun 2018 10:39 am
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
