
Director of Secondary Education Nathalle Diedel on Tuesday conducted t
नागौर. माध्यमिक शिक्षा विभाग बीकानेर के निदेशक नथमल डिडेल ने मंगलवार को अचानक नागौर पहुंचकर सेठ किशनलाल कांकरिया राजकीय उच्च माध्यमिक का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल में मिली अव्यवस्थाओं को लेकर डिडेल ने प्रधानाचार्य शंकरलाल शर्मा को लताड़ लगाते हुए व्यवस्थाएं सुधारने के संबंध में कई दिशा-निर्देश दिए। निदेशक कक्षा कक्षों में जाकर व्यवस्थाएं देख रहे थे इसी दौरान कक्षा में पढ़ाने वाले शिक्षक के मोबाइल की घंटी बजने लगी। इस पर निदेशक ने सख्त रवैया अपनाते हुए नाराजगी व्यक्त की। प्रधानाचार्य को विभागीय आदेशों की पालाना सुनिश्चित करवाने के लिए पाबंद किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक कक्षा में अपने पास मोबाइल फोन नहीं रखेंगे। यदि कोई कक्षा में मोबाइल लेकर आ गया है तो उसे साइलेंट मोड पर रखें।
लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं
उन्होंने प्रधानाचार्य कक्ष में शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में प्रधानाचार्य से स्कूल सम्बंधी सभी प्रकार की जानकारी ली। उन्होंने प्रधानाचार्य शंकरलाल शर्मा से पूछा कि बच्चों के आधार नम्बर शाला दर्पण व शाला दर्शन पर शत प्रतिशत फीड किए गए या नहीं। शर्मा ने कहा कि कुछ बच्चों के शेष रह गए हैं। इस पर निदेशक ने डाट लगाते हुए कहा कि मुख्यालय पर जगह-जगह ई-मित्र होने के बावजूद बच्चों के आधार कार्ड बनाए जाने में लापरवाही बरती जाना कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने विभागीय आदेशों की पालना में गंभीरता दिखाने के आदेश दिए। निदेशक नथमल डिडेल ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा समय-समय पर जो भी दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं उनकी पालना हर हाल में की जानी सुनिश्चित की जाए। स्कूली बच्चों को लेकर जो भी निर्देश दिए जाते हैं उन्हें प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को बताने चाहिए। इस मौके पर प्रारम्भिक शिक्षा की जिला शिक्षा अधिकारी प्रथम रजिया सुल्ताना, माध्यमिक शिक्षा प्रथम के एडीईओ गौरी शंकर शर्मा, माध्यमिक द्वितीय एडीईओ चिमनाराम चौधरी व एसएसए के एडीपीसी गोपाल प्रसाद मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Published on:
27 Sept 2017 11:40 am
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
