सरकार खुलासा करे
अचानक सुरक्षा बढ़ाए जाने को लेकर जब विधायक बेनीवाल से पत्रिका ने बात की तो उन्होंने बताया कि पुलिस के उच्च अधिकारियों ने उन्हें बताया कि इंटेलिजेंस को मिले कुछ खुफिया इनपुट्स के चलते सुरक्षा बढ़ाई है, लेकिन तीन दिन बाद भी यह नहीं बताया कि कौनसी गैंग से खतरा है व क्यों है। उन्होंने कहा कि सरकार को मीडिया के सामने पूरा खुलासा करना चाहिए। बेनीवाल ने कहा कि मैं जम्मू-कश्मीर के नेताओं की तरह नजरबंद होकर रहने वालों में से नहीं हूं। यदि इंटेलिजेंस को कोई इनपुट मिले हैं तो तीन बाद भी किसी को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। तीन दिन में प्रदेश की पुलिस ने क्या कार्रवाई की, इसकी भी जानकारी देनी चाहिए।