
नावां शहर (नागौर)। मिंडा गांव की मेंढा नदी में मंगलवार मिले युवक श्यामसुंदर सोनी के शव के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी युवक मृतक के दोस्त थे और साथ ही कैटरिंग का काम करते थे। दोनों ने मिलकर उसे नशे में मौत के घाट उतारा। इससे पहले उन्होंने साथ बैठकर शराब पी ।
इसी शराब की बोतल से बाद में उन्होंने युवक की हत्या कर दी। बोतल को तोड़कर उससे युवक चेहरा खरोंचा। तीनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद होने पर बात बढ़ती गई। बुधवार देर शाम तक पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी प्रकाश नायक (19) व विनोद उर्फ पाग्या (20) को गिरफ्तार कर लिया। इधर, घटना के विरोध में ग्रामीणों ने मिंडा कस्बा बंद रखा।
मारोठ पुलिस के अनुसार मृतक और आरोपी तीनों साथी थे। इसके साथ ही आरोपी शराब के नशे में होने तथा कुछ ही रुपए के लेनदेन को लेकर बहस हुई। इसके साथ ही श्यामसुंदर ने आरोपियों से बहन के नम्बर मांगे तो झड़प शुरू हो गई। इसी दौरान युवकों ने शराब की बोतल तोड़कर उसी से श्यामसुंदर पर ताबड़तोड़ वार किया। उसके गुप्तांग तथा चेहरे पर वार कर निर्मम हत्या कर वे घर चले गए। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई मुकेश कुमार की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया है।
Updated on:
12 Dec 2024 04:04 pm
Published on:
12 Dec 2024 04:04 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
