25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान: जहरीली चाय पीने से मां, बेटे और दादी की मौत, पड़ोसी को भी बुलाया था चाय पर

Banswara News : नल्दा गांव में जहरीली चाय पीने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया दो जनों की मृत्यु महात्मा गांधी अस्पताल में हुई है। जबकि एक बच्चे की उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 9 Dec 2024, 7:31 PM IST

poisonous tea

बांसवाड़ा। नल्दा गांव में जहरीली चाय पीने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया दो जनों की मृत्यु महात्मा गांधी अस्पताल में हुई है। जबकि एक बच्चे की उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हुई। आंबापुरा थाना क्षेत्र के नल्दा गांव में रविवार शाम को शंभू लाल के घर में चाय बनाई गई थी। इस चाय को पीने से 6 लोगों तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उल्टियां होने लगी। जबकि घर के अन्य लोग दूसरे गांव के सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे।

तत्काल ग्रामीण होने घर के अन्य लोगों को सूचना दी साथ ही 108 एंबुलेंस से पीड़ितों को एमजी अस्पताल भिजवाया। महात्मा गांधी अस्पताल में देर शाम‌ दरिया (55) पत्नी लालू राम की मृत्यु हो गई। उपचार के बाद तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो सभी को उदयपुर के लिए रेफर कर दिया।

रास्ते में चंदा (26) पत्नी शंभू लाल की भी मृत्यु हो गई। इसके बाद सोमवार सुबह सूचना मिली कि उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज में अक्ष राज (14) पुत्र शंभू लाल की मृत्यु हो गई। इस तरह मां बेटे के साथ दादी की भी मौत हो गई। 20 वर्षीय मनीष पुत्र मोगाजी, शंभू पुत्र लालू राम और 60 वर्षीय पड़ोसी लालू का उदयपुर में उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि घर में चाय बनने के बाद पड़ोसी लालू को चाय पर बुला लिया था।

दीमक मारने की दवा से बनी थी चाय

आंबापुरा थाना अधिकारी राम रूप मीणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह चाय दीमक मारने की जहरीली दवा से बनी थी। परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि जहां किचन था वहीं पास में दीमक मारने की दवा जो की खरपतवार नाशी होती है वह एक काली थैली में रखी हुई थी। यह भी चाय पति जैसी दिखाई दे रही थी। संभव है किसी ने चाय पत्ती के स्थान पर इस जहरीली दवा को डाल दिया।

यह भी पढ़ें : डंपर के टायर के नीचे दबने से युवक की दर्दनाक मौत, फंसे शव को JCB से निकलवाया

विधायक और जिला प्रमुख ने दिलासा

घटना की जानकारी मिलने पर बांसवाडा विधायक अर्जुन सिंह बामनिया और उप जिला प्रमुख डॉक्टर विकास बामनिया पीड़ित परिवार से मिलने के लिए बांसवाड़ा एमजी अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचे। यहां पर उन्होंने पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई साथ ही परिवार को दिलासा दी कि सरकार से हर संभव मदद कराई जाएगी। इधर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व अन्य लोग भी पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें : ग्रामीणों ने चोर को पेड़ पर उल्टा लटकाकर लाठी से पीटा, पुलिस के किया हवाले

बाप बेटी दो ही बचे

परिजनों में शामिल मुकेश ने बताया की शंभू लाल मजदूरी करता है। अब परिवार में शंभू और उसका बेटा बच्चा है। शंभू के दो बच्चे थे जिसमें से बेटी की मृत्यु हो चुकी है। इस घटना के बाद से सभी प्रार्थना कर रहे हैं कि बाकी के लोग सही सलामत घर लौट आएं।

तीन अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भी टीम तैनात की है और अस्पताल में भी। अब एक टीम उदयपुर भी पोस्टमार्टम के लिए भेजी है। तीनों रिपोर्ट अलग-अलग दर्ज की गई हैं। प्राथमिक जांच में जहरीली चाय के पीने का मामला सामने आया है। और ज्यादा जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी।

राम रूप मीणा थाना अधिकारी, अंबापुरा

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग