30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने राजस्थान के 5 करोबारियों को दे दी धमकी, अलर्ट मोड पर आई पुलिस

Lawrence Bishnoi Gang Threatened 5 Businessman: जानकारी मुताबिक कुचामन के कारोबारियों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रोहित गोदारा के नाम से धमकी भरे फोन आ रहे हैं। शहर के पांच कारोबारियों को विदेशी नबरों से वॉट्सएप कॉल आए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 2 Dec 2024, 9:39 AM IST

Rajasthan Crime News: नागौर के कुचामनसिटी शहर में पांच कारोबारियों को फिरौती के लिए धमकियां मिलने का मामला सामने आया है। इन कारोबारियों को धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मिल रही है। कारोबारियों ने पुलिस थाने में पहुंचकर शिकायत दी है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिलने से शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। जानकारी मुताबिक कुचामन के कारोबारियों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रोहित गोदारा के नाम से धमकी भरे फोन आ रहे हैं। शहर के पांच कारोबारियों को विदेशी नबरों से वॉट्सएप कॉल आए हैं। कारोबारियों में किसी को दो या किसी को तीन से पांच करोड़ रुपए देने की धमकी मिल रही है। कारोबारियों को शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की गहनता से जांचकर रही है।

जांच में जुटी साइबर एक्सपर्ट टीम: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया, पुलिस उपाधीक्षक अरविन्द विश्नोई, थानाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा जांच में जुटे हैं। अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। साइबर एक्सपर्ट की टीम भी गहनता से जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें : Kota News: बच्चों से भरी बस रोड से 5-6 फीट नीचे गिरी, 1 की मौत

पुलिस ने कहा घबराए नहीं, सतर्क रहें

पुलिस के उच्च अधिकारी कारोबारियों के घर पहुंचकर पूरे मामले की पड़ताल कर रहे है। डीडवाना-कुचामन जिले के एसपी भी स्वंय इस मामले पर निगरानी रखे हैं। पुलिस ने व्यापारियों से सतर्क रहने को कहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इन कारोबारियों के नबर गैंग तक कैसे पहुंचे। पुलिस कुचामन में गैंग से जुड़े तार भी खंगाल रही है। रविवार को दिनभर पुलिस टीमें जांच में जुटी रही। कुचामन के अन्य बदमाशों से भी पूछताछ की है।

इनका कहना है

एक गैंग की ओर से कुछ प्रतिष्ठित व्यक्तियों को फिरौती मांगने के नाम पर धमकियां मिली है। इसकी थाने में शिकायत आने पर पुलिस गहनता से जांच में जुट गई है।

अरविन्द विश्नोई, पुलिस उपाधीक्षक, कुचामन सिटी

यह भी पढ़ें : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, ढही निर्माणाधीन टनल, 1 की मौत, 3 घायल, ठेका कम्पनी पर लगा इतने लाख का जुर्माना

रोहित गोदारा के नाम से मिल रही हैं धमकियां

जानकारी के अनुसार शहर के पेट्रोल पप, होटल, किराणा, ठेकदार सहित पांच प्रतिष्ठित लोगों के पास लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा के नाम से धमकी भरे वॉट्सएप फोन आए हैं। इनमें से तीन कारोबारियों ने पुलिस में शिकायत के साथ ऑडियों बतौर सबूत सौंपे हैं। ऑडियों में रोहित गोदारा नाम का व्यक्ति कारोबारियों से कह रहा है कि हमारा सहयोग करें, हम भी आपका सहयोग करेंगे। वॉट्सएप फोन के अलावा ऑडियो मैसेज भेजकर भी धमकी दी गई है। धमकी में कहा कि यह आवाज प्रशासन से जांच करवा लो फर्जी है या असली है। दो दिन में जवाब नहीं आने पर अंजाम भुगतने को तैयार रहो।