नागौर। राजस्थान की हॉट सीट नागौर लोकसभा ( Nagaur Lok Sabha Constituency ) क्षेत्र में सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शांतिपूर्वक जारी है। नागौर लोकसभा क्षेत्र में 11 बजे तक 30 प्रतिशत वोटिंग हुई। लाडनूं में 27.70, डीडवाना मे 28.43, जायल में 29.73, नागौर में 29.92, खींवसर में 30.84, मकराना में 31.27, परबतसर में 31.2 व नावां में 29.50 प्रतिशत वोटिंग हुई है। आप को बता दें कि इस सीट पर NDA प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल व Congress प्रत्याशी ज्योति मिर्धा सहित कुल 13 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।