Millions of Solar Plant Frozen Dust
नावां शहर. राज्य सरकार की ओर से उपखण्ड मुख्यालय की विभिन्न ग्राम पंचायतों के अटल सेवा केन्द्रों पर सौर उर्जा के पूर्ण उपयोग व बिजली आपूर्ति बंद होने पर कामकाज बाधित नहीं होने के उद्देश्य से सोलर संयंत्र लगाए गए थे। प्रत्येक पंचायत में करीब 3.13 लाख की लागत से 2012 में अटल सेवा केन्द्रों पर लगाए गए थे। इसमें संयंत्र से पांच कम्प्यूटर छह घण्टे व प्रिंटर एक घण्टे तक लगातार कार्य करता है। इसके अलावा इससे अधिक क्षमता का सोलर संयंत्र भी कई ग्राम पंचायतों में लगाए गए थे।
आलम ये है कि अभी केवल एकाध ग्राम पंचायत में ही सोलर संयंत्र चालू अवस्था में है। शेष सभी ग्राम पंचायतों के अटल सेवा केन्द्रों के सोलर संयंत्र बंद पड़े धूल फांक रहे हैं और उद्देश्य भी पूरा नहीं हो रहा है। इस संबंध में अधिकतर ग्राम पंचायतों ने भी पंचायत समिति में शिकायत दर्ज करवा दी है पर अब तक मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
गारंटी अवधि पूरी, मरम्मत की जानकारी नहीं
अटल सेवा केन्द्र में संयंत्र के साथ लगे बोर्ड पर संयंत्र संबंधित शिकायत, समस्या व सुझाव के लिए टोल फ्री नम्बर भी अंकित है। इस पर शिकायत कर तीन दिवस में मरम्मत करवाई जा सकती है। इस अवधि में मरम्मत नहीं करने पर सौ रुपए प्रति सप्ताह व अधिकतम पांच सौ रुपए जुर्माना देना होगा। यह राशि वार्षिक रखरखाव में से काटनी थी। गारंटी पांच वर्ष की अवधि की थी लेकिन गारंटी पूर्ण होने के पश्चात कोई समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार इस अवधि में फर्म की ओर से कितनी समस्याओं का निराकरण किया गया इसकी जानकारी पंचायत समिति को भी नहीं है और न ही पंचायतों की ओर से इसकी जानकारी अब तक कार्यालय में दी गई है।

इनका कहना-
इनकी मरम्मत का कार्य रील संस्था के पास है। कई बार पत्र लिखे है पर संस्था की ओर से कोई सहयोग नहीं किया जा रहा है। राजेन्द्र अत्रे विकास अधिकारी नावां शहर।

Published on:
19 Jan 2018 07:04 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग