16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस मुस्लिम युवक ने पेश की ‘एकता की मिसाल‘, गायों की सेवा के लिए गौशाला में कर दिए इतने रुपए दान

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 26 Jul 2018, 11:00 AM IST

Gaushala

नागौर। जहां एक ओर देश में कुछ असामाजिक तत्व गाय के नाम पर गंगा जमुना तहजीब को बिगाडऩे की कोशिस कर कर रहे है। गौ तस्कर सामाजिक एकता को खंडित कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर नागौर जिले के रूण गांव की इंदोकली की गौशाला में रूण के एक मुस्लिम शख्स ने 51000 रुपए का दान कर एकता की मिसाल पेश की है। गौ तस्करी की घटनाओं के बीच एक मुस्लिम शख्स द्वारा गौ सेवा के लिए इतना दान देना पूरे जिले में चर्चा का विषय बना रहा।

जानकारी के तहत इंदोकली में नई बन रही श्रीरामदेव गोशाला के निर्माण के लिए पिछले दिनो इसी गांव में हुई श्रीमद्भागवत कथा के दौरान 41 लाख रूपय की राशि नई गौशाला निर्माण के लिए दानदाताओं ने दी। इस गौशाला का भूमि पूजन और नींव मुहूर्त 2 दिनों पहले ही हुआ।

Read More: बे-बस राजस्थान...बेहाल यात्री, 4000 से अधिक रोडवेज बसों का चक्काजाम प्रदेश में

इसी संदर्भ में गांव रूण के ग्राम सेवा सहकारी समिति उपाध्यक्ष और नागौर मुस्लिम महासभा के उपाध्यक्ष हाजी लियाकत अली सैय्यद ने भी इस गौशाला कार्यकारिणी के सदस्यों को मंगलवार को 51 हजार रुपए दान में दिए। इस मौके पर लियाकत अली सैयद ने कहा कि गायों की सेवा के लिए हम और हमारे समाज के किसान प्रतिवर्ष अपनी हैसियत के मुताबिक रूण की गौशालाओं में चारा दान में देते हैं। इस बार इंदोकली के गौशाला कार्यकारिणी के सदस्यों को बुलाकर यह दानराशि दी।

Read More: राजस्थान का मॉब लॉन्चिंग मामला बना विदेशी मीडिया की सुर्खियां, जानें हम कैसे हो रहे दुनिया भर में शर्मसार

वही उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हमारे समाज की ओर से हम और दान की राशि देने के लिए तत्पर रहेंगे। इस मौके पर गौशाला समिति के सदस्यों ने हाजी साहब की सराहना की और इनका मुंह मीठा करा कर धन्यवाद दिया।

Read More: कमाल! 9वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों ने बनाई सैटेलाइट, राजस्थान में यहां की गई लॉन्च