गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे मनरूप ने अपने ससुराल नोखा चांदावत के पास ढाणी में रहने वाले साले पप्पूराम को गोली मार दी। इसके बाद खुद को गोली मार दी, जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पप्पू राम नोखा चांदावता की पंचायत समिति में संविदा पर एलडीसी के पद पर कार्यरत था। घटना की जानकारी मिलने पर मेड़ता वृत्ताधिकारी रामकरण सिंह मंलिडा, मेड़ता सीआई धर्मेश दायमा, मेड़ता रोड थानाधिकारी उर्जाराम बिश्नोई, गोटन थानाधिकारी सुरेश चौधरी सहित तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों के शव गोटन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए। घटना की सूचना मिलने पर नागौर से एसपी नारायण टोगस भी मौके पर पहुंचे तथा जानकारी ली। इस दौरान एफएसएल टीम ने मौके से नमूने लिए।