नागौर. जायल विधायक डॉ. मंजु बाघमार ने कहा कि जिला मुख्यालय पर क्रिकेट प्रेमी पुत्र की स्मृति में उसकी पुण्य तिथि पर राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करके सकारात्मक उदहारण प्रस्तुत किया है। वे राजकीय स्टेडियम में हो रही ओड समाज की गुलाबसिंह स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को युवाओं को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने सब लोगों को आयोजकों के इस प्रकार की प्रतियोगिता कराने के कार्यक्रम से सीख लेने की बात कहीं।
रावलमंडी ने जीता मैच
राजकीय स्टेडियम में प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को तीन मुकाबले हुए। दिन का पहला मुकाबला रावलमंडी क्रिकेट क्लब तथा शिवनगर के बीच हुआ। रावलमंडी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 111 रन बनाए जवाब में शिवनगर की टीम मात्र 85 रन पर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच 4 विकेट लेने वाले प्रभु रहे। दूसरा मुकाबला गजनेर क्रिकेट क्लब तथा आजाद वारियर्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गजनेर टीम ने 120 रन बनाए। जवाब में आजाद टीम 100 रन ही बना सकी। यह मुकाबला गजनेर ने 20 रनों से जीत लिया। 4 विकेट लेने वाले सदवीर मैन ऑफ द मैच चुने गए। तीसरा मुकाबला जय भोमिया महाराज क्रिकेट क्लब नागौर तथा बाबा रामदेव क्रिकेट क्लब कठौती के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भोमिया टीम ने 176 रन का स्कोर बनाया। जवाब में कठौती टीम 114 रन ही बना सकी। 26 रन बनाने व 2 विकेट लेने वाले आयरन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच को बाबूलाल ओड की ओर से 500 रुपए का नकद पुरस्कार तथा चौके, छक्के व विकेट लेने वालों को ओड समाज के अन्य लोगों की ओर से 100 से 500 रुपए तक के नकद इनाम दिए जा रहे रहे। प्रतियोगिता में स्कोरर की आकाश मुंडेल तथा निर्णायक बिरदीचंद तथा अभिषेक है। उद्घोषक तेजाराम भवाद थे। इस दौरान कैलाशराम मोयल, कमल, नरपत, मनोज, खियाराम, सुखाराम, मगंलुराम, मौलाराम, अन्नाराम, किशनराम, प्रेमाराम, मनोज औड़ सहित लोग
मौजूद रहे।