नागौर जिला मुख्यालय के श्री हरिराम हॉस्पिटल, भास्कर हॉस्पिटल, मरूधर हॉस्पिटल, शिवम हॉस्पिटल, महादेव हॉस्पिटल, बिशु हॉस्पिटल, भूतड़ा हॉस्पिटल के संचालकों ने निशुल्क परामर्श देने की स्वीकृति दी है। इसी प्रकार कुचामन के कृष्णा हॉस्पिटल, मारवाड़ जनाना हॉस्पिटल व डॉ. पारासर हॉस्पिटल ने, डीडवाना के बालिया हॉस्पिटल, मारवाड़ हॉस्पिटल ने तथा मेड़ता सिटी के राम हॉस्पिटल व कृष्णा हॉस्पिटल ने सरकारी अस्पताल की पर्ची लाने पर निशुल्क परामर्श की स्वीकृति दी।