2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांव-गांव में पौधरोपण अभियान शुरू

राजस्थान पत्रिका के तहत हरयाळो राजस्थान अभियान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Mohummed Razaullah

•

Updated: 11 Jul 2018, 6:29 PM IST

nagaur hindi news

nagaur news

नागौर/जायल . राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान से प्रभावित होकर मंगलवार को क्षेत्र के कई स्थानों पर ग्रामीणों ने सघन पौधरोपण किया। ग्राम सांडिला स्थित कृष्ण गौशाला में युवाओं ने पौधरोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया। गौशाला परिसर में नीम का पौधा लगाकर अभियान का शुभारम्भ करते हुए नवयुवक मण्डल अध्यक्ष किशोरपुरी ने कहा कि हरियाली से वर्षा व वर्षा से ही खुशहाली आती है, गांव को हरा-भरा व खुशहाल बनाने के लिए एक व्यक्ति एक पेड़ अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को एक-एक पौधा लगाकर इनके संरक्षण का जिम्मा लेना होगा। सहकारी समिति व्यवस्थापक जगदीश बलून्दा, गौशाला प्रबन्धक भवानीसिंह, मालाराम रोज, चंचल रोज, गोकुल साहू, हरेन्द्र रोज, मुकेश, मनोज, हंसराज, सुपेन्द्र, महावीर, जगदीशपुरी, जगदीश बटेसर, श्रवणपुरी, पोकरराम, हरेन्द्र, रामनिवास, रामप्रसाद, अमृतलाल, शिवलाल सहित युवाओं ने एक-एक पौधा लगाकर इनके संरक्षण का संकल्प लिया। कठौती- ग्राम स्थित बाबा रामदेव शिक्षण संस्थान में हरयाळो राजस्थान कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया। प्रधानाचार्या नीलम मीणा ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण के चलते कई प्रकार की बीमारियों सहित प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है, यही हाल रहे तो आने वाले दिनों में श्वास तक लेना दूभर हो जाएगा। व्याख्याता सुरेश मेघवाल, श्रवणराम, प्रधानाध्यापक बस्तीराम प्रजापत, नेमीचन्द बेड़ा, गोविन्दराम माली, बलदेवराम बेड़ा, ओमप्रकाश नेतड़, मुकेश बेड़ा, रामकिशोर बेड़ा, राजूराम, बाबूलाल मीणा, नन्दकिशोर, हंसराज सहित छात्रों ने २१ पौधे लगाकर इनके संरक्षण का संकल्प लिया। सिलनवाद-ग्राम सिलनवाद स्थित राधाकृष्ण गौ आश्रम में हरयाळो राजस्थान कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया। ग्रामीण गोविन्द चौधरी, रामकिशोर सिंघाडिय़ा, हेमाराम सेन, राजू कागट सहित गांव के विभिन्न जन संगठनों ने सघन पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
वन महोत्सव व पौधरोपण 15 को
नागौर. राजस्थान पत्रिका के हरियालो राजस्थान अभियान के तहत राजस्थान पत्रिका, थलांजू ग्राम विकास समिति,मिर्धा महाविद्यालय की एनसीसी विंग व ग्रामीणों की ओर से थलांजु गांव में रविवार को एक हजार पौधे लगाए जाएंगे। पंचायत समिति सदस्य सोहनराम घंटियाल ने बताया कि कार्यक्रम से युवाओं को हरियाली के प्रति जागरूक किया जाएगा। समिति एवं सरकारी अध्यापकों ने पिछले चार सालों से गांव मे नई अलख जलाते हुए गांव के सरकारी विद्यालय में 350 से अधिक पेड़- पौधे लगाकर उनकी सार संभाल की है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए गांव में एक गार्डन, सडक़ किनारे, श्मशान घाट एवं सार्वजनिक भूमि पर पौधरोपण किया जाएगा। इस अवसर पर पत्रिका परिवार के साथ अधिकारी व सरकारी कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भाग लेंगे।

पर्यावरण विषय पर हुई निबंध प्रतियोगिता
नागौर/खींवसर. राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के चयनित विद्यार्थियों ने निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं का बुधवार को मुख्य समारोह में स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। निबंध प्रतियोगिता व्याख्याता केशाराम व मूलाराम की देखरेख में हुई, जिसमें आदर्श विद्या निकेतन उमावि, शारदा शिक्षण संस्थान, गोडविन शिक्षण संस्थान, ऑक्सफोर्ड शिक्षण संस्थान, शुभम विद्या भारती, रौनक पब्लिक स्कूल, हिन्द शिक्षण संस्थान, केसरी शिक्षण संस्थान, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। व्याख्याता पदमाराम, दुर्गा कंवर, संगीता, किरण व राधेश्याम ने परिणाम घोषित किया।

लुणावास के आबादी क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक सहित विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने विभिन्न किस्मों के पौधे रोपे। गौतमराम प्रजापत ने बताया कि विद्यालय में गुलमोहर, शीशम, कनेर, अशोक सहित कई छायादार एवं फलदार पौधे रोपित किए। इस दौरान प्रधानाध्यापक हनुमानराम बेड़ा ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण व हरियाली से धरती का श्रृंगार होता है। इस दौरान ग्रामीणों के साथ बच्चों को पौधों की सुरक्षा का संकल्प दिलाया। अध्यापक विद्याधर थोरी, ग्रामीण लक्ष्मण मौजीराम, मूलाराम, जालाराम, मंगलाराम, पुखराज सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।