29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में कुल 18 गोल दागकर प्रियंका बनी श्रेष्ठ खिलाड़ी

गत वर्ष भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रही थी बेस्ट प्लेयर- दो साल पहले उठ गया पिता का साया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Shyam Lal Choudhary

•

Updated: 4 Dec 2022, 11:15 AM IST

Priyanka became the best player by scoring 18 goals in the hockey competition

Priyanka became the best player by scoring 18 goals in the hockey competition

नागौर. 66वीं राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में नागौर की टीम को विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर स्टेट लेवल की श्रेष्ठ खिलाड़ी बनी प्रियंका भादू छोटी सी उम्र में संघर्षों से लोहा ले रही है। नागौर जिले के छोटे-से गांव पोटलिया मांजरा की रहने वाली प्रियंका के सिर से पिता का साया दो पहले उठ गया।

प्रियंका के कुल छह भाई-बहन हैं और मां गृहणी है, ऐसे में बच्चों को पढ़ाना-लिखाना उनके लिए काफी मुश्किल है। ऐसे में प्रियंका खेल में बेहतर प्रदर्शन करके मां के साथ गांव के लिए उम्मीद की नई किरण बन रही है। पोटलिया मांजरा गांव की ग्राम पंचायत रायधनु के सरपंच ओमाराम भादू ने बताया कि प्रियंका ने गत वर्ष अलवर में आयोजित 65वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी हॉकी में बेस्ट प्लेयर रही थी।प्रियंका ने प्रतियोगिता के दौरान चार मैचों में कुल 18 गोल दागकर नागौर की टीम को राज्य स्तरीय खिताब दिलाया है। प्रतियोगिता के दौरान नागौर की टीम ने कुल चार मैच खेले, जबकि तीन में सामने वाली टीमें नहीं पहुंचने के कारण बाई मिल गई। खेले गए चार मैच में बूंदी के सामने 12 में से 7 गोल किए, वहीं हनुमानगढ़ के सामने 5 में से 3, अलवर के सामने 5 में से 3 तथा फाइनल मैच में सीकर के सामने 7 में से 5 गोल अकेले प्रियंका ने किए। सरपंच भादू ने बताया कि नागौर की टीम में पोटलिया मांजरा के शहीद रूघाराम भादू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की तीन छात्रा खिलाड़ी शामिल थी, जिसमें प्रियंका के अलावा रेखा गोदारा व प्रतिभासिंह जाट हैं। तीनों ने कोच सहदेव बरणगांव के निर्देशन में अपने खेल को निखारा है।