25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM योगी बोले- राजस्थान में भाजपा सरकार होती तो क्या रामनवमी के जुलूस पर रोक लगाती?

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को डीडवाना में चुनावी सभा की। उन्होंने कहा कि विकास पर हक सभी का, उसे तबके में विभाजित नहीं कर सकते। मोदीजी ने नारा दिया सबका साथ सबका विकास।
less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Election 2023: cm yogi adityanath election rally in nagaur

डीडवाना (नागौर)। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को डीडवाना में चुनावी सभा की। उन्होंने कहा कि विकास पर हक सभी का, उसे तबके में विभाजित नहीं कर सकते। मोदीजी ने नारा दिया सबका साथ सबका विकास। हम विकास सबका करेंगे, योजनाओं का लाभ सबको देंगे।

योगी ने कहा कि यदि राजस्थान में भाजपा सरकार होती तो क्या रामनवमी के जुलूस पर रोक लगाती? सर्वाधिक अपराध राजस्थान में हो रहे यह भी होते क्या?, महिलाओं पर भी अत्याचार नहीं होते।

योगी ने कहा आस्था का सम्मान करना हो तो केवल भाजपा ही विकल्प। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा, डीडवाना में ऐसे कितने लोग जो 22 जनवरी के बाद अयोध्या जाएंगे। वे हेलीपैड से सभास्थल बलदेवराम मिर्धा स्टेडियम पहुंचे।

यह भी पढ़ें : योगी के निशाने पर गहलोत, कहाः राजस्थान में सरकार नहीं माफियागिरी का राज

गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने भर्तहरि महाराज की तपोस्थली जोगामंडी धाम पहुंचकर सिद्ध समाधियों व मां हिंगलाज माता के दर्शन किए। जोगामंडी महंत लक्ष्मणनाथ महाराज ने शॉल ओढाकर सम्मान किया। पंचमनाथ महाराज बोदलासी सुरेश योगी काली माता मंदिर की ओर से गोरखनाथ महाराज व मां हिंगलाज की प्रतिमा उन्हें भेंट की गई।