11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीडियो: राजस्थान पत्रिका चेंज मेकर अभियान किस प्रकार मचा सकता है राजनीति में खलबली

- राजस्थान पत्रिका चेंज मेकर अभियान के तहत बैठक का आयोजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Dharmendra Gaur

•

Updated: 6 May 2018, 12:13 PM IST

nagaur news

चेंज मेकर अभियान को लेकर बैठक का आयोजन

नागौर/परबतसर. राजस्थान पत्रिका के स्वस्थ राजनीति अभियान के चेंजमेकर अभियान के अन्र्तगत जिले के परबतसर गांव में एनटेक ग्रुप में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें परबतसर विधानसभा क्षेत्र से मिले पत्रिका चेंज मेकर में आवेदनकर्ताओं के आवेदन पत्रो की जांच की गई। परबतसर में हुई बैठक में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रविन्द्र कुमार कौशिक, व्याख्याता उगमाराम बडारडा, ओमप्रकाश शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, रामचन्द्र चौधरी एवं गजानन्द रूंथला ने परबतसर विधानसभा क्षेत्र से नामांकित हुए 30 आवेदन पत्रो पर जांच की। आवेदन पत्रो की जांच में दो अन्य जूरी के सदस्यो संतोष शर्मा एवं सोहनलाल रामावत से इन आवेदन पत्रो के लिए टेलिफोन पर चर्चा की गई। 30 आवेदन पत्रो में से 2 आवेदन पत्रो को निरस्त करने पर विचार किया गया। इस दौरान जूरी के सदस्य उगमाराम बड़ारडा ने कहा कि राजस्थान पत्रिका केवल एक अखबार ही नहीं बल्कि वास्तव में चौथा स्तंभ है। राजस्थान पत्रिका द्वारा लगातार सामाजिक सरोकारो के अन्र्तगत विशेष अभियान चलाए गए है और हमें पूरी उम्मीद है कि आगे भी अभियान चलाते रहेंगे। इसी के तहत स्वच्छ राजनीति के चैंजमेकर अभियान से भी आम लोगो को राहत मिलेगी और लोगो को स्वच्छ राजनीति के प्रति सोचने को मजबूर करेगा। जूरी के सदस्य रविन्द्रकुमार कौशिक ने कहा कि चेंजमेकर अभियान की सफलता निश्चित तय है क्योंकि इस अभियान के माध्यम से युवावर्ग आगे आएगा और स्वच्छ राजनीति की और अग्रसर होगा। यह देश के लिए मील का पत्थर साबित होगा। ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि राजस्थान पत्रिका चेंज मेकर अभियान अनुकरणीय व सराहनीय पहल है। इस अभियान से जिन लोगों ने राजनीति पर गलत तरीके से कब्जा कर रखा है उनको दूर कर स्वच्छ व साफ छवि के लोगो को आगे लाने में सहयोग मिलेगा। राजनीति जब स्वच्छ हो जाएगी तो निश्चित रूप से भारत का कायापल्ट होगा और हमारे देश का एक सुदंर और अच्छा देश बन जाएगा। यही हम सभी का सपना है।