2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राइजिंग राजस्थानः ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट कल, 3996.57 करोड़ के एमओयू होंगे

शहर के बीकानेर रोड की होटल मेघमांउट में होगी आयोजित मीट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Shyam Lal Choudhary

•

Updated: 14 Oct 2024, 8:11 PM IST

राइजिंग राजस्थानः ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट

नागौर. राइजिंग राजस्थानः ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2024 के तहत जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स मीट 16 अक्टूबर को शहर के बीकानेर रोड पर होटल मेघमांउट में आयोजित होगी। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक बजरंग सांगवा ने बताया कि एक दिवसीय इन्वेस्टर्स मीट में जिले के प्रस्तावित निवेशकों के साथ एमओयू साइन किए जाएंगे। इस दौरान जिले के प्रमुख उद्यमों एवं एमएसएमई के उत्पादों की प्रदशर्नी भी लगाई जाएगी। कार्यक्रम के तहत नागौर जिले के कुल 93 उद्यमियों/निवेशकों के साथ एमओयू साइन किए जाएंगे, जिनका प्रस्तावित निवेश 3996.57 करोड़ तथा कुल प्रस्तावित रोजगार सृजन 4633 है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के संबंध में जिला प्रशासन, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र तथा रीको की ओर से संपूर्ण तैयारियां कर ली हैं। आयोजन के संबंध में जिले के महत्वपूर्ण स्थानों पर हाॅर्डिंग तथा बैनर लगवाए गए हैं।

इन्वेस्टर्स समिट का मुख्य उद्देश्य

सांगवा ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्धेश्य जिले के उद्यमियों/निवेशकों को अधिकाधिक संख्या में जिले में निवेश के लिए प्रोत्साहित करना है। ताकि जिले की सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक स्थिति सुदृढ़ हो एवं जिला, राज्य में औद्योगिक दृष्टि से विकसित जिलों की श्रेणी में सम्मिलित हो सके।

जिले में खनन व एग्रो प्रोसेसिंग में निवेश की अपार संभावनाएं

महाप्रबंधक सांगवा ने बताया कि वर्तमान में जिले में खनन, लाइम स्टोन, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण आधारित एवं अन्य कई क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावना है। राज्य सरकार की ओर से उक्त क्षेत्रों में राज्य में अधिकाधिक निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की विभागीय योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं।

जिला नवीकरणीय उर्जा के क्षेत्र में बने सिरमोर

सांगवा ने बताया कि जिले में भविष्य में नवीकरणीय उर्जा विशेष तौर से सौर उर्जा के उत्पादन एवं विकास की अत्यन्त संभावना है। राज्य एवं केन्द्र सरकार की ओर से सौर उर्जा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की विभागीय योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं।