19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Nagaur / राजस्थान में सेना भर्ती को लेकर निर्देश जारी, हजारों अभ्यर्थी होंगे भर्ती रैली में शामिल

राजस्थान में सेना भर्ती को लेकर निर्देश जारी, हजारों अभ्यर्थी होंगे भर्ती रैली में शामिल

राजस्थान में सेना भर्ती को लेकर निर्देश जारी, हजारों अभ्यर्थी होंगे भर्ती रैली में शामिल  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 27 Jun 2018, 11:00 PM IST

नागौर।

राजस्थान के नागौर जिले में शुरू हो रही सेना भर्ती रैली एक जुलाई से शुरू होगी। सेना भर्ती को लेकर सरकार की तैयारियां शुरू हो चुकी है। इन्ही तैयारियों के चलते बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने जिले में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी व पुलिस उप अधीक्षक सुभाष मिश्रा ने सेना अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था के साथ अन्य अभ्यर्थियों के प्रवेश, दौड़ के लिए ट्रेक आदि की जांच की। यह परीक्षा 1 जुलाई से शुरू होकर 5 जुलाई तक चलेगी।

गौरतलब है कि जिला कलक्टर ने गत बुधवार को ही सेना भर्ती रैली की तैयारियों के निर्देश दिए थे। सेना भर्ती रैली में करीब 27 हजार अभ्यर्थी स्टेडियम ग्राउण्ड में दौड़ लगाएंगे। प्रतिदिन पांच हजार अभ्यर्थियों की दौड़ कराई जाएगी। अभ्यर्थियों की दौड़ तड़के चार बजे से होगी। इसके लिए जिला स्टेडियम में ट्रैक तैयार करवाया गया है।

सेना भर्ती में आने वाले अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए नागौर उपखण्ड अधिकारी व नगर परिषद आयुक्त को धर्मशालाओं व रैन बसेरों सहित अन्य स्थानों में व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सुलभ शौचालय तथा मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था भी किए जाने के निर्देश नगर परिषद आयुक्त को दिए गए हैं। सेना भर्ती रैली के आयोजन को लेकर नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर अशोक कुमार को बनाया गया है।


स्टेडियम के पास खड़ी रहेगी अन्नपूर्णा रसोई वैन

सेना भर्ती रैली स्थल जिला स्टेडियम के पास युवाओं के नाश्ते व भोजन की व्यवस्था के लिए अन्नपूर्णा रसोई वैन की व्यवस्था किए जाने के निर्देश भी दिए हैं। इसके साथ ही भर्ती स्थल पर एम्बुलेंस की व्यवस्था भी सुचारू रूप से किए जाने के निर्देश दिए हैं। भर्ती स्थल के अंदर व बाहर टैंट की व्यवस्था करवाने के लिए स्वयं सेवी संस्थाओं से संपर्क किया गया है। जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि सेना भर्ती में आने वाले अभ्यर्थियों के लिए स्टेशन व बस स्टैण्ड से जिला स्टेडियम तक पहुंचने के लिए ऑटो की सुचारू व्यवस्था करवाई जाए।


स्थापित होगा नियंत्रण कक्ष

भर्ती स्थल पर सुचारू रूप से बिजली व पेयजल व्यवस्था, माइक व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था के तहत मेडिकल कैंप मय चिकित्सक स्टॉफ और नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा।


यह रहेगा सेना भर्ती रैली का शिड्यूल

नागौर जिले की अलग-अलग तहसीलों के अभ्यर्थियों की दौड़ के लिए अलग-अलग तिथि निर्धारित की गई।

1 जुलाई - डीडवाना एवं बाहरी अभ्यर्थी
2 जुलाई - मूण्डवा, जायल व मकराना
3 जुलाई - लाडनूं, रियांबड़ी व डेगाना
4 जुलाई - नागौर, परबतसर व खींवसर
5 जुलाई - मेड़ता, कुचामनसिटी व नावां