कलक्टर ने भर्ती स्थल पर सुचारू रूप से बिजली व पेयजल व्यवस्था, माइक व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था के तहत मेडिकल कैंप मय चिकित्सक स्टॉफ और नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में एडीएम अशोक कुमार, एएसपी राजकुमार चौधरी, सेना अधिकारी मेजर विजय ओपले सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पेयजल, नगर परिषद, विद्युत वितरण निगम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।