8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Accident: बस-कार भिड़ंत में एक ही परिवार के सात जनों की दर्दनाक मौत

Rajasthan Road Accident: जिले के खुनखुना थाना क्षेत्र के बांठड़ी चौराहे पर शनिवार की शाम प्राइवेट बस और कार के बीच हुई भिड़ंत में कार सवार एक ही परिवार के सात जनों की दर्दनाक मौत हो गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 13 Aug 2023, 11:08 AM IST

sikar.jpg

नागौर/डीडवाना. Rajasthan Road Accident: जिले के खुनखुना थाना क्षेत्र के बांठड़ी चौराहे पर शनिवार की शाम प्राइवेट बस और कार के बीच हुई भिड़ंत में कार सवार एक ही परिवार के सात जनों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। शव डीडवाना के बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं। घायलों में एक युवक व एक छह साल का बच्चा है, जिनकी भी हालत गंभीर बताई है।

हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए, अधिकांश की मौके पर ही मौत हो गई। ये सभी लोग मूलत: सीकर के रहने वाले हैं और गोना (मुकलावा) लेने नागौर जा रहे थे। इनके साथ अन्य गाड़ियां भी आगे-पीछे चल रही थीं, लेकिन हादसे का उन्हें पता ही बाद में चल पाया।

यह भी पढ़ें : मां मंदिर में कर रही थी भजन, पिता ने शराब पार्टी के बाद बेटे को उतार दिया मौत के घाट

शाम करीब सात बजे बांठड़ी चौराहे पर तेज गति से नागौर से डीडवाना की ओर आ रही बस से कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में छह साल का आरिफ उछलकर बाहर गिर पड़ा। अचानक हुए हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही खुनखुना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके अलावा डीडवाना-कुचामन एसपी प्रवीण कुमार और डीडवाना एएसपी योगेन्द्र फौजदार मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से हादसे के हताहतों को बांगड़ अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने सात जनों को मृत घोषित कर दिया जबकि एक युवक व बालक आरिफ का उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार शाहरूख (22) पुत्र असलम, सद्दाम (28) पुत्र हुकुमद्दीन, मोहम्मद तोहित (15) पुत्र निजाम, मोहम्मद जुबैर (18) पुत्र शौकत, मोहम्मद रसीद (12) पुत्र शकील, आसिफ (30) पुत्र मोहम्मद (17) और मोहम्मद राशिद (21) पुत्र जमील की मौत हो गई है। कार में सवार शाहरूख (22) पुत्र जमील और आसिफ (6) गंभीर रूप से घायल हो गए आसिफ को सीकर तो शाहरूख को जयपुर रेफर किया गया है। सभी मृतक आपस में रिश्तेदार हैं।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Rape Case: सवाईमाधोपुर में भीलवाड़ा जैसी दरिंदगी, रेप के बाद लड़की का शव कुएं में फेंका