नागौर. जिला मुख्यालय स्थित ग्रामोत्थान स्कूल में जिला स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रथम पारी में 12 मैच खेले गए। राजकीय स्टेडियम में हो रहे मैच में 17 वर्ष आयु वर्ग में शारदा बाल नागौर की टीम ने रियांबड़ी को हराया। वहीं थांवला की टीम ने हनुमान नगर श्रीबालाजी को हराया। खुनखुना की टीम ने जायल को, धारना ने गवारड़ी को, रताऊ ने विवेक टेक्नो गोगेलाव को, भगवानपुरा ने मौलासर को, डीडवाना ने कुचामनसिटी को, मेड़ता ने पावा को हराया। 19 वर्ष आयु वर्ग में मारोठ ने कुचेरा को, सागुबड़ी ने जावला को, कठौती ने चांडी मकराना को, वीर तेजा मूण्डवा की छात्राओं ने चन्द्राई की टीम को, मारोठ ने जायल को हराया। इसी प्रकार 17 वर्ष आयु वर्ग में नागड़ी ने वीर तेजा मूण्डवा को, ग्रामोत्थान ने थांवला को 53- 3 से, शारदा बाल नागौर ने कठौती को, स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल मूण्डवा ने धारणा को, रताऊ ने भगवानपुरा को, खुनखुना को बालवा ने हराया। आयोजन संस्था के अध्यक्ष करमाराम काला ने बताया कि प्रथम पारी सुबह 7 बजे से 1 बजे तक व दूसरी पारी 3.30 बजे से 6 बजे तक चली।