इन दिनों किसी भी व्यक्ति में बुखार, खांसी, छींक व नाक से पानी बहना, गले में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, बदन दर्द, निम्न रक्तचाप, बलगम के साथ खून व नाखूनों का नीलापन आदि लक्षण पाए जाने पर स्वाइन-फ्लू हो सकता है। इसमें खासकर गर्भवती महिलाएं, पांच वर्ष से छोटे बच्चे व ६० वर्ष से अधिक के बुजुर्ग, शुगर व अस्थमा पीडि़त लोगों को साधारण जुखाम होने पर चिकित्सक को दिखाना चाहिए। लापरवाही कतई न बरतें। झोलाछाप डॉक्टरों से बचे। रोगी को घर में अलग रखें, छींक आने पर मुंह पर कपड़ा लगाएं। यदि छींकते वक्त मुह के आगे हाथ लगाना पड़े तो साबून से जरूर धोएं।
डॉ. शाकिर खान, एपीेडेमोलॉजिस्ट, नागौर