11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर प्रशासन को करना ही पड़ा ये काम..

माडीबाई महिला कॉलेज की जमीन पर अतिक्रमण का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Devendra Singh

•

Updated: 6 Oct 2017, 11:15 AM IST

nagaur patrika hindi news, The issue of encroachment on the land of girls College

nagaur patrika hindi news, The issue of encroachment on the land of girls College

नागौर. माडीबाई मिर्धा महिला कॉलेज परिसर की जमीन पर किया गया अतिक्रमण पुलिस, प्रशासन एवं नगर परिषद की टीम ने गुरुवार को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने कॉलेज परिसर की जमीन एवं अंगोर भूमि के बीच खाई खोदकर डी-मार्केशन भी करवाया है। अतिक्रमण हटाने से पहले प्रशासनिक अधिकारियों के कहने पर अतिक्रमी महिला ने कमरे में रखा सामान बाहर निकाल लिया। गौरतलब है कि महिला कॉलेज की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को लेकर उपजे विवाद के बाद बुधवार शाम को कलक्ट्रेट में कलक्टर कुमारपाल गौतम द्वारा बुलाई गई बैठक में नागौर विधायक हबीबुर्रहमान, एसपी परिस देशमुख एवं दोनों पक्षों की उपस्थिति में अतिक्रमण को हटाने का निर्णय लिया गया था। कलक्टर के आदेशानुसार गुरुवार को पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पहले कॉलेज परिसर व अंगोर भूमि में खाई खुदवाकर डी-मार्केशन करवाया। बाद में मौके पर बने कमरे को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।

एक पक्ष के लोगों ने सौंपा ज्ञापन

इधर, एक पक्ष के लोगों ने गुरुवार को कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर बताया कि महिला कॉलेज के पास निजी स्वामित्व की भूमि उपलब्ध है, जिसमें दो बीघा धार्मिक स्थल के लिए तथा 8 बीघा भूमि पर निजी व्यक्ति का कब्जा है। उन्होंने आरोप लगाया कि तीन दिन पहले कुछ युवकों ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर तोडफ़ोड़ कर माहौल बिगाडऩे का प्रयास किया। एेसे युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में अब्दुल कय्यूम गौरी, काजी अता मोहम्मद, शहर काजी मेराज उस्मानी, दिलशाद इकबाल, साबिर हुसैन, शौकत खान, सरदार खान आदि शामिल थे।

अतिक्रमियों के खिलाफ मामला दर्ज

कोतवाली थाने में माडीबाई मिर्धा कॉलेज की जमीन पर अतिक्रमण करने के आरोप में आधा दर्जन नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार महिला कॉलेज प्राचार्य अनुराधा शर्मा ने रिपोर्ट देकर बताया कि महाविद्यालय की आवंटित जमीन पर वहीदन, उसका जंवाई कालू खां, उसकी पुत्री हमीदा, सरदार खां ने काफी समय पहले अतिक्रमण कर एक कमरा व धार्मिक स्थल बना लिया। इसकी जानकारी मिलने पर वे व्याख्याता रणजीत पूनिया, वृंदासिंह, लिपिक सुरेन्द्र सोनी के साथ मौके पर पहुंची तथा अतिक्रमियों को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि एक-दो दिन में हटा लेंगे। इसके बाद गत २८ अगस्त की रात में आरोपितों ने अवैध तरीके से नींव खोदकर पक्की नींव भर दी और उस पर टीन शेड लगा दिया। दूसरे दिन जब उन्हें जानकारी मिली तो उन्होंने जिला प्रशासन को लिखित में सूचना दी तथा अतिक्रमियों को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा। इसके बावजूद इन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया तथा ३ अक्टूबर को सुबह सवा ९ बजे तौफिक रजा व १०-१५ अन्य के साथ पहुंचकर पक्का निर्माण करवाना शुरू कर दिया। प्राचार्य शर्मा ने बताया कि आरोपितों ने पक्की नींव भरकर अवैध कब्जा कर लिया है, जिनके खिलाफ कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया जाए। पुलिस ने प्राचार्य की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।