30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Accident: सड़क हादसों से सनसनी, कार पलटने से पति-पत्नी की मौत, युवक के सिर के टुकड़े सड़क पर फैले

Road Accident In Rajasthan: दो भीषण सड़क हादसों ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। एक हादसे में दंपती की जान चली गई, जबकि दूसरे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई और एक अन्य गंभीर घायल है।

2 min read
Google source verification
Road accident, road accident in Rajasthan, road accident in Didwana, death of husband and wife, Didwana husband and wife death, Rajasthan husband and wife death, discom employee death, discom employee death in Didwana, accident news, Rajasthan accident

एआई तस्वीर

डीडवाना। जिले में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। एक ओर कार पलटने से पति-पत्नी की मौत हो गई, वहीं दूसरी ओर ट्रक की टक्कर से डिस्कॉम के संविदाकर्मी की दर्दनाक जान चली गई। दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी

पहली घटना कोलिया गांव के पास महादेव होटल के समीप हुई। यहां डीडवाना की ओर आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत निजी वाहनों से राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

गांव में शोक की लहर

अस्पताल में चिकित्सकों ने खुनखुना निवासी अजीज खान (50) और उनकी पत्नी नाजरीन (36) को मृत घोषित कर दिया। उनका पुत्र मोहम्मद साहिल (15) गंभीर रूप से घायल है और उसका उपचार जारी है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जबकि खुनखुना गांव में शोक की लहर छा गई। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मौके पर ही मौत

दूसरी घटना मौलासर थाना क्षेत्र के निमोद गांव में रणवा पेट्रोल पंप के पास दोपहर करीब 12:30 बजे हुई। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार डिस्कॉम कर्मचारी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि 30 वर्षीय अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह वीडियो भी देखें

ट्रक चालक मौके से फरार

जानकारी के अनुसार अंकित और मनीष बिजली के मीटर लगाने के काम से मौलासर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अंकित ट्रक के नीचे आ गया और सिर कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सिर के टुकड़े सड़क पर फैल गए। मनीष को पहले मौलासर और फिर कुचामन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। दोनों मामलों ने सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।