11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेंगू से दो गांव घिरे, चिकित्सा विभाग अचेत

न फोगिंग हुई न सर्वे, सरकार के आला अधिकारियों को खबर तक नहीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Sandeep Pandey

•

Updated: 29 Sep 2017, 11:37 AM IST

Dengue patients

Dengue patients

परबतसर

बुखार ने कई लोगो को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। स्वास्थ्य विभाग अभी भी गहरी नींद में सोया हुआ है।जानकारी के अनुसार पिछले करीब एक माह से परबतसर तहसील के ग्राम हुलढाणी और बुखार पीडि़त मरीजों की संख्या निरन्तर बढ़ती जा रही है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन गांवो में किसी भी प्रकार की टीमों ने इस और रुख नहीं किया है और ना ही फोगिंग की गई है। मात्र औपचारिकतावश कुछ स्थानों पर ऑयल डालकर विभाग ने खाना-पूर्ति कर ली है। सरपंच रिद्धाराम सारण एवं ग्रामीण हेमराज वैष्णव ने बताया कि 1 सितम्बर से लेकर अब तक ग्राम हुलढाणी के करीब 40 से अधिक मरीज परबतसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती हो चुके हैं। जबकि करीब 7-8 मरीज निजी चिकित्सालय में भर्ती हुए हैं। जिनमें से अधिकांश लोगो ने प्राइवेट लेब से अपनी जांच करवाई है जिनमें करीब दो दर्जन से अधिक लोगो के जांच में डेंगू पॉजीटिव के लक्षण पाए गए है। इसके बावजूद चिकित्सा महकमे में किसी प्रकार की कोई हलचल नहीं है।
गौरतलब है कि एक पखवाड़े पूर्व ही ग्राम रोहिण्डी मेंएक महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हुई है। इसके बाद एक ही गांव से 40 से अधिक बुखार के मरीज चिकित्सालय में भर्ती हो जाने पर भी विभाग इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है।

नहीं होती चिकित्सालय में जांच
डेंगू जैसी बीमारी ग्रामीण क्षेत्र में अपने पांव पसार रही है वहीं दूसरी तरफ चिकित्सा महकमा सुस्त दिखाई दे रहा है। डेंगू की सामान्य जांच भी चिकित्सालय में उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगो को शहर की निजी लेबो पर मुंह मांगे दामों पर लोगो को डेंगू की जांच करवानी पड़ रही है।

एक ही वार्ड में डेंगू और दूसरे मरीज

कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दो वार्डों की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वर्तमान में एक ही वार्ड में सामान्य बीमारियों के साथ डेंगू के मरीजो का इलाज जारी है।

इनका कहना है
अभी तक डेंगू बुखार से संबधित किसी भी सीएचसी और पीएचसी से कोई जानकारी नहीं मिली है। इसके बावजूद पूरे क्षेत्र में ऑयल का छिडक़ाव करवाया जा चुका है।

डॉ. डी.पी. जोशी, बीसीएमओ परबतसर।

............

स्वास्थ्य केन्द्र में बुखार से पीडि़त कई लोग हुलढाणी और ***** से भर्ती हुए हैं। जिनमें कई मरीजो के रेपिड कार्ड द्वारा हुई जांच में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। जिनका प्राथमिक उपचार चल रहा है।

डॉ. पंकज पाण्डेय, चिकित्सा अधिकारी, परबतसर

..........

पिछले दिनो में करीब 20-25 मरीज ऐसे भर्ती किए गए है जिनके रेपिड कार्ड में डेंगू पॉजिटीव बताया गया है। जबकि सरकारी नियमानुसार एलिजा टेस्ट के बाद ही डेंगू को कन्फर्म माना जाता है। रेपिड टेस्ट को अधिकृत नही माना जाता है केवल यह कहा जा सकता है कि इतने लोगो में डेंगू के लक्षण पाए गए है। जिनका उपचार जारी है।

डॉ. बीरमाराम जांगिड़, चिकित्सक, परबतसर
-------------------