19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग रहेगा बाधित, ट्रेनें होंगी प्रभावित

रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते बुधवार को दिल्ली-मुबंई रेल मार्ग बाधित रहेगा।

2 min read
Google source verification
patrika

railway station,construction work,mega block,Ratlam Railway Division,

नागदा. रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते बुधवार को दिल्ली-मुबंई रेल मार्ग बाधित रहेगा। जिसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। स्टेशन पर रतलाम रेल मंडल द्वारा निर्माण कार्य के अंतर्गत ब्रिज को धराशायी करना है। इस दौरान नागदा रेलवे स्टेशन पर सुबह ९.२५ से रात १० बजे तक मेगा ब्लॉक किया जाएगा। स्टेशन मास्टर धूपसिंह के अनुसार ब्लॉक के पूर्व इंदौर जयपुर ट्रेन को नागदा से रवाना किया जाएगा। जिसके बाद से सभी ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया जाएगा। ब्लॉक होने से स्टेशन से गुजरने वाली दो दर्जन ट्रेनों के पहिए थम जाएंगे। जिसके चलते करीब २० हजार रेल यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। ब्लॉक खत्म होने के बाद एक-एक करके ट्रेनों को निकाला जाएगा। ब्लॉकेज के दौरान ट्रेनों को नागदा पहुंचने के पूर्व ही सुविधा अनुसार समीपस्थ स्टेशनों पर रोक दिया जाएगा।


घोषणा के बाद भी शुरू नहीं हो पाया एस्केलेटर का वर्क
दो माह पूर्व दौरे पर आए डीआरएम ने रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं को जायजा लिया था। इस दौरान कई प्रकार की अव्यवस्थाएं सामने आने पर उन्होंने एकेलेटर बनाने की घोषणा की थी, उन्होंने इस प्रोजेक्ट पर जल्द कार्य शुरू होने की बात कही थी, लेकिन अब तक कोई हलचल नजर नहीं आ रही है।

सिहंस्थ पूर्व होना था ब्रिज का कार्य

कई अड़चनों के बाद ब्रिज का कार्य शुरू हुआ। ठेकेदार द्वारा कार्य को सिहस्थ्य के पीले पूरा करना था। इस लेकर जनप्रतिनिधियों ने कई बार जवाबदारों को अवगत कराया, लेकिन कोई सार्थक प्रयास देखने को नहीं मिले। धीमी गति से चल रहे कार्य के ६ माह ओर लगने की संभावना है।

ये टे्रन होगी प्रभावित
पश्चिम एक्सप्रेस (अृमतसर-ब्रांदा)
जनता एक्सप्रेस (फिरोजपुर-मुबंई)
स्वराज एक्सप्रेस (कटरा-बांद्रा)
निजामुद्दीन (दिल्ली सरासरोहिल्ला-इंदौर)
देहरादून (देहरादून-बांद्रा)
अवध एक्सप्रेस (गोरखपुर-बांद्रा)
स्वर्णमंदिर मेल (अृमतसर-मुबंई)

यात्रियों को होगी परेशानी
मेगा ब्लॉक होने से दिल्ली से मुंबई की जाने वाले ट्रेन लेट से सफर करने वाले रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नागदा स्टेशन दिल्ली रुट पर रतलाम मंडल का अंतिम व जंक्शन स्टेशन है। प्रतिदिन नागदा से लगभग १०० से अधिक यात्री ट्रेन गुजरती है।जिसमें से लगभग ८५ ट्रेन का स्टापेज है।मेगा ब्लॉक से २० हजार यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। विशेषकर रतलाम अप-डाउन करने वाले अपडाउनर्स को नागदा से रतलाम व उज्जैन जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

गाडिय़ों का परिचालन बंद रहेगा
&ब्रिज निर्माण के कारण बुधवार को मेगा ब्लॉक किया जाएगा। जिसके लिए सुबह ९.२५ बजे नागदा-स्टेशन से रवाना करेंगे। रात १० बजे तक सभी गाडिय़ों का परिचालन बंद रहेगा।
- भूपसिंह, स्टेशन मास्टर, नागदा