
लव के चक्कर में दे दनादन : आधी रात को बीच सड़क पर युवक ने युवती के जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के अंतर्गत आने वाले देहात थाना इलाके में एक लड़के द्वारा लड़की के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, लड़की की पिटाई को प्यार के चक्कर से जोड़कर देखा जा रहा है। बुधवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को मंगलवार देर रात का बताया जा रहा है। फिलहाल, मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि, वीडियो सामने तो आया है इस पर देहात थाना पुलिस के अनुसार मामले की अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि, शहर के रसूलिया एसपीएम गेट नंबर 4 के पास लड़की के साथ एक युवक द्वारा मारपीट की जा रही है, युवक युवती को थप्पड़ जड़ते नजर आया। तीन युवक बाइक पर आकर सड़क किनारे रुके, वहीं दो लड़कियां स्कूटी पर आईं । ये पांचों लोग एसपीएम गेट नंबर 4 के पास रुके। एक युवक अपने वाहन से उतरा और लड़की के साथ गाली गलौज करने लगा। इसपर लड़की तुरंत ही अपनी स्कूटी से उतरकर सड़क पर खड़ी हो गई।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस दौरान युवक ने आगे बढ़ते हुए एक युवती को थप्पड़ भी जड़ दिया, जिसके बाद युवती पीछे हटते हुए दिखाई दी। इसी बीच, वाहन सवार दूसरा युवक दोनों के बीच में आया और दोनों में बीच बचाव करने लगा। वो लड़की को पीटने वाले युवक को रोकने की कोशिश करता दिखाई दिया। बाद में युवक दोनों लड़कियों को दबाव पूर्वक भोपाल तिराहे की ओर ले गए। इस पूरे मामले पर देहात थाना प्रभारी संजय चौकसे का कहना है कि, वायरल हुआ वीडियो सामने जरूर आया है, पर अबतक इस संबंध में किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
Published on:
16 Mar 2023 02:21 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
