29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अश्लील हरकत करने से रोकना पड़ा भारी : युवक तो छोड़िए युवती ने कर दी साधु की चप्पल से पिटाई, वीडियो वायरल

- बताओ क्या जमाना आ गया- अश्लील हरकत करने पर रोकना पड़ा भारी- युवती ने कर दी साधू की पिटाई- सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नर्मदापुरम

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 2 Mar 2023, 4:34 PM IST

News

अश्लील हरकत करने से रोकना पड़ा भारी : युवक तो छोड़िए युवती ने कर दी साधु की चप्पल से पिटाई, वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के अंतर्गत बहने वाली नर्मदा नदी के किनारे घाट पर बैठे युवक - युवती को अश्लील हरकत करने पर टोकना एक नर्मदा घाट के साधु को भारी पड़ गया। साधू का टोकना युवती को इतना नागवार गुजरा कि, उसने अपनी चप्पल उतारकर साधु की पिटाई शुरु कर दी। दावे के अुसार, इस घटना का वीडियो घाट पर बैठे अन्य लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा है।

हालांकि, इस मामले में अबतक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। ऐसे में पुलिस का कहना है कि, वायरल वीडियो तो हम देख चुके हैं, बाहरहाल अबतक शिकायत दर्ज न होने के कारण मामले में कोई पड़ताल नहीं की गई है। हालांकि, पुलिस का ये भी कहना है कि, वीडियो की जांच करने के साथ साथ नर्मदा घाचों पर पूछताछ कराई जा रही है। अगर युवती द्वारा मारपीट का शिकार साधु शिकायत करते हैं तो आगामी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी आम आदमी पार्टी, बनाई जीत की ये स्ट्रेटजी


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वहीं, दूसरी तरफ वीडियो में सादु के साथ किये गए कृत्य को लेकर सोशल मीडिया पर युवक युवती की खासा आलोचना भी की जा रही है। साथ ही, वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर नर्मदा नदी के घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

यह भी पढ़ें- 50 हजार रिश्वत लेते धराए CMO और क्लर्क, इस बिल को पास करने के लिए ठेकेदार से ले रहे थे घूस


अश्लील कत्य करने से रोका तो साधु को चप्पल से पीटा

हालांकि, जानकारी सामने आई है कि, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो शहर में स्थित कोरी घाट का बताया जा रहा है। घाट पर दोपहर के समय कुछ युवक और युवतियों के जोड़े स्कूल और कॉलेज यूनिफार्म में बैठे हुए थे। इस दौरान कुछ युवक अशोभनीय हरकत करने से भी बाज नहीं आ रहे थे। घाट पर मौजूद साधु ने युवकों को इस तरह की हरकत करने से मना किया, जिसपर नाराज युवती ने साधु की चप्पल से जमकर पिटाई कर दी।