29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ टाइगर, सतपुड़ा में करेगा शिकार की ट्रेनिंग

पेंच टाइगर रिजर्व के कुएं में गिरा शावक बाघ आएगा सतपुड़ा, शिकार के सीखेगा गुर...>
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नर्मदापुरम

•

image

Manish Gite

•

Updated: 28 Oct 2022, 1:44 PM IST

tiger1.png

नर्मदापुरम। पेंच टाइगर रिजर्व छिंदवाड़ा (chhindwara) में दो महीने पहले जंगली सूअर का पीछा करते समय कुएं में गिरे डेढ़ साल के बाघ को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पार्क (satpura tiger reserve) लाया जाएगा। एसटीआर में शावक बाघ को लाने की तैयारी चल रही है। वन विहार नेशनल पार्क के अस्पताल में 2 माह से इलाज करा रहे शावक बाघ का स्वास्थ्य अब ठीक हो चुका है।

फील्ड डायरेक्टर एल कृष्णमूर्ति ने बताया शावक बाघ को एसटीआर के जंगल में स्थित टाइगर रीबिल्डिंग सेंटर में रखा जाएगा। उसकी देखरेख होगी। शिकार करने के गुर भी सिखाएंगे। एक सप्ताह में बाघ आ जाएगा। इसके लिए वाइल्ड लाइफ मुख्यालय से अनुमति मिल गई है।

यह भी पढ़ेंः

कर्नाटक और मध्यप्रदेश में से कौन-सा राज्य बनेगा टाइगर स्टेट, यह है अपडेट

इस संबंध में वन विहार डिप्टी डायरेक्टर सुनील सिन्हा का कहना है कि सवा साल का यह बाघ अब पूरी तरह से ठीक है। जैसे ही आदेश आता है, उसे सतपुड़ा नेशनल पार्क प्रबंधन को सौंप दिया जाएगा।

कुएं में गिरने से बाघ के कूल्हे में हुआ था फ्रेक्चर

25 अगस्त को पेंच टाइगर रिजर्व (pench tiger reserve) से लगे हरदुआ गांव में बने एक कुंए में बाघ गिर गया था। जंगली सूअर के शिकार के दौरान बाघ कुएं में गिर गया था। जिससे इसके दाएं ओर के कुल्हे में फ्रेक्चर हो गया था। जोर से दहाड़ने पर बाघ की आंते भी बाहर आ गई थीं। इलाज के लिए 26 अगस्त को बाघ को वन विहार भोपाल भेजा था। अब बाघ को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में सुरक्षा में रखकर शिकार के बारे में सिखाया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः

खुले घूम रहे यहां 55 टाइगर, गाड़ियों के सामने भी आ जाते हैं अचानक