Bihar Govt School News: सरकारी स्कूल से 20 लाख से ज्यादा बच्चों का नाम कटा दिया गया है। छात्र दोषी पाए जाने के बाद बिहार में शिक्षा विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। अनुपस्थित रहने के कारण राज्य के विभिन्न सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 20,87,063 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण रद्द कर दिया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी है। बिहार के शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद छात्रों के परिजनों में हड़कंप मच गया है। सबसे अधिक मुजफ्फरपुर, वैशाली, पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण के सरकारी विद्यालयों में छात्र अनुपस्थित पाए गए हैं।