
November salary will not be paid in Gwalior due to lack of e-attendance
7th Pay Commission: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Modi Government) ने दीवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike) का ऐलान कर इसे 3 फीसदी बढ़ा दिया था। सरकार ने DA और DR दोनों में 3 फीसदी का इजाफा कर उसे बढ़ाकर 50 से 53 फीसदी कर दिया। इस बीच ऐसी चर्चाएं भी तेज हो गईं कि क्या जनवरी 2025 में महंगाई भत्ते में संशोधन से पहले इस बढ़े हुए डीए को कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (Basic Salary) में मर्ज कर दिया जाएगा? अगर ऐसा होता है तो सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बड़े बदलाव दिखेंगे। आइए जानते हैं कि DA/DR मामले पर क्या है ताजा अपडेट-
केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 16 अक्टूबर में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर DA 50 फीसदी से बढ़ाकर 53 फीसदी कर दिया गया। इजाफे के बाद DA को मूल वेतन में मिलाने की संभावना के बारे में चर्चा शुरू हो गई। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है। बता दें कि इससे पहले पांचवें और छठे वेतन आयोग ( 6th Pay Commission) में भी जब महंगाई भत्ता 50% को पार कर गया था तो यह सिफारिश की गई थी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि फिलहाल इसपर चर्चा हो रही है, लेकिन कोई फैसला नहीं लिया गया है।
केंद्रीय कर्मचारियों को अभी 53 फीसदी के हिसाब से महंगाई भत्ता मिल रहा है। अगर इसे बेसिक सैलरी में मर्ज किया जाता है तो सैलरी स्ट्रक्चर में स्थायी तौर पर बदलाव देखने को मिलेंगे। इसका असर बेनिफिट्स और अलाउंसेस पर भी दिखेगा। आमतौर पर साल के मार्च और सितंबर-अक्टूबर महीने में ये ऐलान किए जाते हैं. जो कि क्रमशः जनवरी और जुलाई से प्रभावी होते हैं। सरकार कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए साल में दो बार DA और DR में संशोधन करती है। DA में अगली बढ़ोतरी के बारे में बात करें, तो नया DA Hike मार्च 2025 में होली के त्योहार से पहले घोषित किया जा सकता है।
Updated on:
11 Nov 2024, 8:09 PM IST
Published on:
11 Nov 2024, 8:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.