Aamir Shaukeen: दिल्ली में त्रिपुरा के एक आदिवासी युवक के साथ नस्लभेदी दुर्व्यवहार के मामले में कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन को गिरफ्तार किया गया है। युवक को कथित तौर पर 'चीन का राष्ट्रपति' कहकर चिढ़ाने और उसके साथ अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया था। घटना को लेकर पूर्वोत्तर के लोगों और राजनीतिक नेताओं ने नाराजगी जताई थी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में सदर बाजार थाने में केस दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 192, 196, 352 और 353 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।