11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है CBI, पूछताछ के बीच AAP ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

Arvind Kejriwal in Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली की नई शराब नीति केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सीबीआई की पूछताछ जारी है। इस पूछताछ के बीच केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने की अटकलें तेज हो गई है। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने एक इमरजेंसी बैठक बुलाई है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 16 Apr 2023, 6:26 PM IST

arvind_kejriwal_rajgaht.jpg

AAP calls Emergency Meet in Delhi fearing Kejriwal's arrest during CBI questioning

Arvind Kejriwal in Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के बाद अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने की अटकलें तेज हो गई है। दिल्ली की नई शराब नीति केस में सीबीआई आज रविवार 16 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल से पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ के बीच आप की ओर से केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने की आशंका जताई गई है। इस आशंका के बीच आप ने दिल्ली में एक इमरजेंसी बैठक बुलाई है। जिसमें दिल्ली सरकार के मंत्री के साथ-साथ अन्य नेता शामिल हो रहे हैं। दूसरी ओर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ऐसे में इमरजेंसी बैठक में आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने पार्टी दफ्तर में अर्जेंट मीटिंग बुलाई है। जिसमें केजरीवाल से हो रही पूछताछ और गिरफ्तारी की आशंका के मद्देनजर चर्चा की जा रही है।


गोपाल राय के दफ्तर में चल रही इमरजेंसी मीटिंग


मिली जानकारी के अनुसार आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने पार्टी दफ्तर में इमरजेंसी बैठक बुलाई है। बैठक में आप के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता, दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय और डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल के अलावा कई अन्य नेता मौजूद हैं। गोपाल राय ने कहा कि सारा षड्यंत्र गिरफ्तार करने के लिए हो रहा है।


केंद्र सरकार आप और केजरीवाल को तोड़ना चाहते हैः गोपाल राय

गोपाल राय ने कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री तानाशाही रवैया पर उतारू हैं और जिस तरह से अरविंद केजरीवाल को सीबीआई की ओर से बुलाया गया है वह दिखा रहा है कि वह किसी भी कीमत पर अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी तोड़ना चाहते हैं। हर अत्याचार का अंत होता है और इनका भी होगा।


विरोध कर रहे आप नेता नजफगढ़ पुलिस स्टेशन में हिरासत में


दूसरी ओर केजरीवाल से हो रही पूछताछ का विरोध कर रहे आप सांसद राघव चड्ढा, संजय सिंह, मंत्री आतिशी, कैलाश गहलोत और सौरभ भारद्वाज सहित दर्जनों AAP नेता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ये सभी आज दिन में सीबीआई कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इन सभी को दिल्ली के नजफगढ़ पुलिस स्टेशन लाया गया है।


सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर सीबीआई दफ्तर पहुंचे थे केजरीवाल


बताते चले कि अरविंद केजरीवाल सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर एजेंसी के मुख्यालय पहुंचे थे। जहां उन्हें सीबीआई की भ्रष्टाचार रोधी शाखा के पहली मंजिल पर स्थित कार्यालय ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी रविवार को कार्यालय में मौजूद हैं, ताकि घटनाक्रम पर नजर रखी जा सके। केजरीवाल से हो रही पूछताछ के मद्देनजर सीबीआई मुख्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई।

यह भी पढ़ें - केजरीवाल की CBI दफ्तर में पेशी, 7 सांसद, 32 विधायक, 70 पार्षद सहित कई नेता हिरासत में