4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोवा चुनाव की तैयारी में जुटी ‘आप’, 6 सदस्यीय कोर कमेटी का ऐलान; वाल्मीकि नाइक को बड़ी जिम्मेदारी

AAP Goa Core Committee: गोवा में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने रविवार को नई गोवा कोर कमेटी का ऐलान किया।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

•

image

kamlesh sharma

•

Oct 04, 2026

arvind kejriwal

arvind kejriwal (Photo-IANS)

AAP Goa Core Committee: पणजी। गोवा में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने रविवार को नई गोवा कोर कमेटी का ऐलान किया। छह सदस्यीय इस समिति की कमान गोवा में पार्टी के अध्यक्ष वाल्मीकि नाइक को सौंपी गई है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज कुमार गुप्ता की ओर से 4 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में नई कोर कमेटी की घोषणा की गई। समिति में पार्टी के प्रमुख और अनुभवी नेताओं को जगह दी गई है।

छह सदस्यीय समिति में ये नेता शामिल

नई कोर कमेटी में विधायक कैप्टन वेंजी विएगस, इंजीनियर क्रूज सिल्वा, कार्यकारी अध्यक्ष गेरसन गोम्स, संगठन सचिव प्रशांत नाइक और वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदेश टेलीकर-देसाई को शामिल किया गया है। पार्टी ने विज्ञप्ति जारी कर नई जिम्मेदारी पाने वाले सभी नेताओं को शुभकामनाएं दी हैं।

2022 में दो सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है आप

आम आदमी पार्टी ने 2022 के गोवा विधानसभा चुनाव में दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद पार्टी ने राज्य में अपना संगठन मजबूत करने पर जोर दिया है। अब 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए नई कोर कमेटी के गठन को पार्टी की चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। नई समिति के सामने चुनावी रणनीति तैयार करने, उम्मीदवारों के चयन, प्रचार अभियान और गठबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों में भूमिका निभाने की जिम्मेदारी होगी।

भाजपा-कांग्रेस के बीच आप की जगह बनाने की कोशिश

गोवा की राजनीति में आम आदमी पार्टी खुद को भाजपा और कांग्रेस के विकल्प के तौर पर स्थापित करने की कोशिश कर रही है। नई कोर कमेटी के गठन के साथ पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।