4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की चिराग पासवान ने की तारीफ, जानें क्या है पूरा मामला

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राहुल गांधी के डिजिटल सत्याग्रह को अच्छा कदम बताया, लेकिन विपक्ष पर मुद्दों को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता के नकारने की वजह समझने के लिए विपक्ष को सत्याग्रह नहीं, बल्कि आत्ममंथन की जरूरत है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Oct 04, 2026

Chirag Paswan Rahul Gandhi Satyagraha

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राहुल गांधी की तारीफ (Photo-IANS)

Chirag Paswan Rahul Gandhi Satyagraha: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के डिजिटल सत्याग्रह प्लेटफॉर्म को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है। मैंने हमेशा इस बात की वकालत की है कि युवाओं और हमारे देश के नागरिकों को अपनी बात रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा मंच उपलब्ध कराए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि इसी सोच के साथ राहुल गांधी ने सत्याग्रह की शुरुआत की है। इसका नाम भी अच्छी तरह चुना गया है। लेकिन विपक्ष ने बार-बार झूठ और भ्रम फैलाने की आदत बना ली है। मुद्दे उठाना और फिर उन्हें बीच में ही छोड़ देना, ईवीएम से लेकर एसआईआर तक हर मुद्दे पर जनता के बीच भ्रम फैलाना-यह सब किया जा रहा है।

चिराग पासवान ने कहा कि असलियत यह है कि जनता आपको खारिज कर रही है। यह बात आपको सत्याग्रह के जरिए समझ नहीं आएगी, बल्कि इसके लिए आपको आत्ममंथन करना होगा।

बीजेपी नेता ने क्या कहा?

वहीं राहुल गांधी के डिजिटल सत्याग्रह प्लेटफॉर्म पर बीजेपी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। बीजेपी नेता टीआर श्रीनिवास ने कहा कि राहुल गांधी लोगों की शिकायतों को दर्ज करने के लिए एक डिजिटल सत्याग्रह मंच शुरू करने की योजना बना रहे हैं। राहुल गांधी, मैं आपसे कहना चाहता हूं कि बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा लिखा गया संविधान, संसद, संसदीय कार्यवाही और संसदीय समितियां देश के हर व्यक्ति की समस्याओं और शिकायतों को दूर करने के लिए पर्याप्त हैं। 

बीजेपी नेता ने आगे कहा कि ये संस्थाएं सशक्त हैं और जाति, पंथ और धर्म से परे हर व्यक्ति की समस्याओं को उठाने और उनका समाधान करने के लिए अपने अधिकार क्षेत्र में पूरी तरह सक्षम हैं।

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना 

वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें ‘अर्बन नक्सली’ कहा गया तो उन्हें बुरा लगा। क्या कोई अच्छे उद्देश्य के लिए सत्याग्रह करता है? और उन्होंने देश में अराजकता फैलाने के लिए यह ‘सत्याग्रह पोर्टल’ शुरू किया है। वे खुद कह रहे हैं कि वे अराजकता फैलाना चाहते हैं। वे देश को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं। उनके लोग कहते हैं कि वे देश को नेपाल बना देंगे।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह नहीं भूलना चाहिए कि नरेंद्र मोदी गरीबों के मसीहा बन चुके हैं। कुछ लोग नरेंद्र मोदी को गालियां दे सकते हैं। सोनिया गांधी से लेकर राहुल गांधी तक नरेंद्र मोदी को गालियां दे सकते हैं, लेकिन वे गरीबों के दिल और दिमाग से नरेंद्र मोदी को नहीं निकाल सकते।