
बीजेपी ने राज्य सभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों का किया ऐलान (Photo: IANS)
BJP Rajya Sabha Candidates List 2026: बीजेपी ने राज्य सभा चुनाव 2026 के लिए अपने दो प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। पार्टी ने पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक और उत्तराखंड से दिनेश आर्य को टिकट दिया है। दरअसल, राज्य सभा की 12 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा। इसमें यूपी की 10, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट है।
पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्य सभा सीट पर बीजेपी की जीत मानी जा रही है। वहीं अब माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही यूपी की 10 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम का जल्द ऐलान कर सकती है।
ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से बीजेपी में शामिल होने वाली कोयल मल्लिक को बंगाल से प्रत्याशी बनाया है। बता दें वे पहले टीएमसी के टिकट पर राज्य सभा सांसद चुनी गई थीं। लेकिन बाद में टीएमसी छोड़ बीजेपी में शामिल हो गई। कोयल मल्लिक बंगाल की महशूर अभिनेत्री हैं।
बीजेपी ने दिनेश आर्य को उत्तराखंड से प्रत्याशी बनाया है। उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। आर्य को प्रत्याशी बनाया जाना आगामी विधानसभा चुनाव के लिए काफी अहम माना जा रहा है। दिनेश आर्य अनुसूचित जाति से आते है। इसके अलावा वे नैनीताल के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। जिसके बाद वे नाराज हो गए। हालांकि अब पार्टी ने उन्हें बड़ा मौका दिया है।
बीजेपी ने महाराष्ट्र विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों के लिए तीन उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। इन सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होना है। भाजपा ने पुणे स्नातक सीट से स्मिता जाधव, नागपुर स्नातक सीट से सुधाकर कोहले और पुणे शिक्षक सीट से कौस्तुभ गावड़े को उम्मीदवार बनाया है।
बता दें कि महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव हो रहे हैं। इनमें औरंगाबाद (संभाजीनगर), पुणे और नागपुर की तीन स्नातक सीटें तथा अमरावती और पुणे की दो शिक्षक सीटें शामिल हैं। मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त होना है।
Updated on:
04 Oct 2026 02:06 pm
Published on:
04 Oct 2026 01:36 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
