
बीजेपी ने टीएमसी से आए कई नेताओं को पहुंचाया राज्य सभा (Photo-IANS)
TMC Leaders Join BJP Rajya Sabha: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई। पार्टी विधानसभा से लेकर संसद तक दो गुटों में बंट गई। विधानसभा में ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में ममता से अलग एक गुट बन गया। तो वहीं संसद में 20 सांसदों ने पार्टी से बागी होकर NCPI का दामन थाम लिया। वहीं विधानसभा चुनाव के हारने के बाद कई नेताओं ने पार्टी छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया।
विधानसभा चुनाव के बाद टीएमसी के कई राज्य सभा सांसदों ने पार्टी छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था। हालांकि बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्हें बड़ा तोहफा भी मिला है। इनमें से कई नेताओं को दोबारा राज्य सभा भी भेजा है।
इनमें तीन पूर्व TMC सांसद सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा पहुंच भी चुके हैं। इसके अलावा अभिनेत्री और पूर्व TMC राज्य सभा सांसद कोयल मल्लिक को भी बीजेपी ने अक्टूबर 2026 के राज्य सभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।
जुलाई 2026 में बीजेपी ने एक साथ तीन ऐसे नेताओं को राज्य सभा का टिकट दिया, जो कुछ ही दिन पहले तक TMC के सांसद थे। सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक ने 9 जुलाई को TMC छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था। इसके कुछ ही घंटे बाद बीजेपी ने तीनों को पश्चिम बंगाल की खाली हुई राज्य सभा सीटों के उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया।
खास बात यह रही कि तीनों नेता पहले से राज्य सभा सदस्य रह चुके थे और उन्होंने TMC छोड़ने के साथ ही अपनी राज्य सभा सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद खाली हुई उन्हीं सीटों पर बीजेपी ने उन्हें अपने उम्मीदवार के तौर पर उतारा।
वहीं इन तीन नेताओं के अलावा बीजेपी ने कोयल मल्लिक को रविवार को टिकट दिया है। पार्टी ने पश्चिम बंगाल से मल्लिक को राज्य सभा का उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर 16 अक्टूबर को मतदान होना है। कोयल मल्लिक की इस सीट से जीत तय मानी जा रही है।
Updated on:
04 Oct 2026 02:55 pm
Published on:
04 Oct 2026 02:55 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
