30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JNU में फ‍िर बवाल! छात्रों और सुरक्षाकर्म‍ियों के बीच मारपीट, कई घायल

जेएनयू छात्रों को फेलोश‍िप नहीं म‍िलने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की जेएनयू इकाई छात्रों ने फाइनेंस अधिकारी रविकेश कुमार का घेराव क‍िया। इस दौरान छात्रों और सुरक्षाकर्म‍ियों के बीच धक्‍कामुक्‍की, हाथापायी और मारपीट हुई। कई छात्रों को चोट भी लगी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 22 Aug 2022, 4:58 PM IST

abvp jnu students

abvp jnu students

दिल्ली के जवाहरलाल यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जेएनयू छात्र फेलोश‍िप को लेकर वीसी रेक्टर का घेराव करने गए थे। इस घेराव के चलते छात्रों ने चेतावनी दी थी क‍ि वह तब तक बाहर नहीं न‍िकलेंगे जब तक इस मामले पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है। इसके बाद मौजूद गार्ड्स ने छात्रों के साथ मारपीट कर दी। इस घटना में कई छात्रों को चोट लगी है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कई छात्र हुए चोटिल
दोपहर बाद ऑफ‍िस में जेएनयू के न‍िजी सुरक्षाकर्मियों ने उसको जबरन खुलवाने की कोश‍िश की गई। इस दौरान छात्रों और सुरक्षाकर्म‍ियों के बीच धक्‍कामुक्‍की, हाथापायी और मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि इस घटना में कई छात्र भी हुए है। एक द‍िव्यांग छात्र के भी चोट‍िल होने की सूचना है।

यह भी पढ़ें- हाथ में तिरंगा लिए नीतीश सरकार से नौकरी मांगने निकले थे शिक्षक अभ्यर्थी, पुलिस ने बरसाई लाठी

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस घटना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्र वीसी रेक्टर का घेराव कर रहे हैं। इस दौरान सभी जबरन दरवाजा खोलने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही छात्र नारेबाजी भी करते नजर आ रहे है। प्रदर्शनकारियों में लड़कियों में हिस्सा लिया। इनको रोकने के लिए वहां मौजूद गार्ड्स ने उन पर बल प्रयोग किया। इस दौरान कई छात्रों को चोट लगी है।

छात्रों ने पहले भी किया था प्रदर्शन
आपको बता दें कि जेएनयू प्रशासन के नकारात्मक रवैये के ख‍िलाफ छात्र बीते 12 अगस्‍त से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन कर रहे हैं। 18 अगस्‍त को भी छात्रों ने रेक्‍टर एके दुबे का घेराव करते हुए उनकी गाड़ी के सामने नारेबाजी की थी। एबीवीपी जेएनयू इकाई अध्यक्ष रोहित कुमार ने स्‍कॉलरश‍िप को लेकर भी आरोप लगाए है।