31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार के पूर्णिया में बड़ा हादसा, पोखर में डूबी कार, 9 लोगों की मौत, जख्मी ने बताया- कैसे हुआ हादसा

Major Accident in Purnia: बिहार के पूर्णिया जिले में एक भीषण हादसा हो गया है। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि देर रात एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पोखर में जा डूबा। इससे गाड़ी में सवार 9 लोगों की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 11 Jun 2022, 10:27 AM IST

purnia_accident.jpg

Accident in Purnia: 9 people died in a road accident in Purnia Bihar

Major Accident in Purnia: बिहार के पूर्णिया जिले के एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है। यहां 11 लोगों से भरा एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पोखर में जा गिरा। इससे 9 लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि यह हादसा देर रात हुई। सुबह जब स्थानीय लोगों ने पोखर में एक स्कॉर्पियो को डूबा देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी को पोखर से बाहर निकलवाया।

घटना पूर्णिया जिले के बायसी अनुमंडल में हुआ। बताया गया कि मरने वाले सभी आपस में रिश्तेदार है। ये लोग शुक्रवार देर रात एक तिलक समारोह में शामिल होकर अपने गांव किशनगंज जिले के नूनिया गांव में लौट रहे थे। इसी दौरान रात के करीब डेढ़ बजे वाहन अनियंत्रित होकर बायसी अनुमंडल के अनगढ़ ओपी के कंजिया मिडिल स्कूल के पास एक पोखर में जा गिरा।

घायल व्यक्ति ने बताया कैसे हुआ हादसा-

हादसे में घायल अंगद यादव ने बताया कि सभी लोग ताराबाड़ी में तिलक समारोह से लौट रहे थे। देर रात कंजिया गांव में मोड़ के पास हमारी गाड़ी सीधे तालाब में जा गिरी। कुछ समझ पाते इससे पहले पूरी गाड़ी तालाब में समा चुकी थी। फिर समय पर जेसीबी भी नहीं मिला। इसके चलते गंगा प्रसाद यादव, तांडव लाल यादव, करण लाल यादव, रामकिशन यादव, अमरचंद यादव, कालीचरण यादव, मानिक लाल शर्मा, गुलाबचंद लाल यादव की मौत हो गई।

देर रात होने के कारण ज्यादातर लोग नींद में थे-
देर रात होने की वजह से वाहन में सवार लोगों को तत्काल कोई मदद नहीं मिली। स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन में सवार ज्यादातर लोग नींद में रहे होंगे। इस कारण वो अपने आप को बचा नहीं सके। घंटों तक पानी में डूबे रहने के कारण 9 लोगों की मौत हो गई। वाहन से दो लोगों को जिंदा बचाया जा सका है। जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ेंः बिहार में भीषण सड़क हादसा, पूर्णिया में ट्रक पलटने से 8 लोगों की मौत

मातम में बदल गई शादी की खुशियां-
हादसे की सूचना मिलते ही आस-पास में सनसनी फैल गई। लोगों की बड़ी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतकों के पहचान में जुटी है। हादसे की जानकारी पीड़ित परिवार को दे दी गई है। जिसके बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। बताया जाता है कि हादसे में ड्राइवर की भी मौत हो गई है। मरने वाले सभी आपस में रिश्तेदार थे। इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय