16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार में भीषण सड़क हादसा, पूर्णिया में ट्रक पलटने से 8 लोगों की मौत

बिहार से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। ये हादसा प्रदेश के पूर्णिया जिले में बताया जा रहा है। यहां एक ट्रक के पलटने से उसमें सवार 8 लोगों की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
Road Accident In Bihar Purnia Eight People Died

Road Accident In Bihar Purnia Eight People Died

बिहार में सप्ताह की शुरुआत के साथ ही बुरी खबर सामने आई है। प्रदेश के पूर्णिया जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं इस भीषण हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक पूर्णिया में बंगाल से जमुई जा रहा ट्रक अचानक पलट गया। इस ट्रक के पलटने की वजह से उस पर सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग जख्मी हो गए हैं। मरने वाले सभी राजस्थान के रहने वाले मजदूर बताए जा रहे हैं। घटना पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना के सीमा काली मंदिर के पास की है।

पूर्णिया में हुए इस भीषण सड़क हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों को पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी राहत और बचाव दल के साथ मौके पर पहुंची। पूर्णिया के सदर एसडीपीओ ने भी इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हादसे के बाद मलबा हटाने और घायलों को अस्पताल भेजने का का काम जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक पर बोरबेल का सामान लदा हुआ था। इस दौरान नेशनल हाइवे से जब ट्रक गुजर रहा था, तभी ओवरलोड होने की वजह से यहां यह ट्रक पलट गया।

यह भी पढ़ें - बिहार में और कम हो सकते हैं पेट्रोल और डीजल के दाम, नीतीश बोले हम भी फैसला लेंगे

हादसा नेशनल हाईवे 57 के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के दार्जिया बाडी के समीप हुआ। यहां ट्रक पलटते ही लोहे के पानी के पाइपों के नीचे कई मजदूर दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि, ट्रक पर चालक और उप चालक समेत कुल 16 लोग सवार थे। ज्यादातर मजदूर ट्रक पर लदे लोहे की पाइप के ऊपर पर बैठे हुए थे। पुलिस के मुताबिक, हादसे में आठ मजदूरों की मौत हो गई है। घटना अलसुबह की बताई जा रही है। घायलों को भी उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां अभी घायल उपचाराधीन हैं।

यह भी पढ़ें - बिहार के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी घोषित, 23 दिनों तक बंद रहेंगे सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूल

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग