31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Summer Vacation: बिहार के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी घोषित, 23 दिनों तक बंद रहेंगे सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूल

Summer Vacation: बिहार के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए गर्मी छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। इस बार बिहार में 23 दिनों के लिए गर्मी छुट्टी रहेगी। यहां जानिए कब से कब तक बिहार के स्कूल बंद रहेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 19 May 2022, 9:55 AM IST

summer_vacations_bihar.jpg

बिहार में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। गया, बक्सर, जमुई जैसे कई जिलों में पारा 45-46 के पार कर गया है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटे के दौरान राज्य में गर्मी और बढ़ेगी। इस बीच बिहार के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए इस साल की गर्मी छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। इस बार राज्य के स्कूलों में 23 दिनों की गर्मी छुट्टी रहेगी। जो मई के सेकेंड लास्ट सप्ताह से शुरू हो कर जून के दूसरे सप्ताह तक चलेगी।

बता दें कि भीषण गर्मी के कारण कई राज्यों में गर्मी की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया था। बीते दिनों बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी गर्मी छुट्टी का जल्द ऐलान करने की बात कही थी। आज इस बात का ऐलान कर दिया। बिहार के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 23 मई से लेकर 14 जून तक गर्मी की छुट्टी रहेगी। शिक्षा विभाग की ओर से इस बात की जानकारी पत्र जारी करते हुए दी गई है। उक्त पत्र राज्य के सभी जिलों के डीएम और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भेज दिया जाएगा।

उल्लेखनीय हो कि बीते कुछ वर्षों में बिहार में प्रचंड गर्मी के बीच जापानी बुखार नामक बीमारी एक कहर बनकर आती है, जो ज्यादातर बच्चों को अपना शिकार बनाती है। मुजफ्फरपुर में कई बीमारी के अभी तक सैकड़ों बच्चों को मौत हो चुकी है। गर्मी के मौसम में आने वाली इस बीमारी को लेकर अभिभावकों में भी डर बना रहता है। जो अब गर्मी छुट्टी के ऐलान के बाद राहत की सांस लेंगे।

यह भी पढ़ेंः
School Summer Vacation : स्कूलों में इस दिन से शुरू होगी गरर्मियों की छुट्टियां जानें

बीते दिनों गर्मी छुट्टी के बाबत बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा था कि बच्चों के स्वास्थ्य को जोखिम में डालकर पढ़ाई भी नहीं करवाना चाहते हैं। कहा कि गर्मी और तापमान के बढ़ने का आकलन किया जा रहा है। गर्मी को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने भी पहली से नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए 2 मई से 12 जून तक गर्मी की छुट्टी की घोषणा की है। ऐसे ही कई और राज्यों ने भी गर्मी की छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

यह भी पढ़ेंः

Summer Holiday 2022: अधिक गर्मी के चलते गर्मी की छुट्टियों में परिवर्तन, जानें कितने दिन रहेगी छुट्टी