6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शरद पवार के खिलाफ पोस्ट इस एक्ट्रेस को पड़ा भारी, मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया

Marathi Actress Ketaki Chitale Arrested: मुंबई की क्राइम ब्रांच पुलिस ने मराठी अभिनेत्री केतकी चिताले को गिरफ्तार कर लिया है। उनपर एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर अपमानजनक पोस्ट करने का आरोप है। एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ अब तक 3 मामले दर्ज करवाएं हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 15 May 2022, 7:11 AM IST

Actress Ketaki Chitale Arrested Derogatory FB Post Sharad Pawar

Actress Ketaki Chitale Arrested Derogatory FB Post Sharad Pawar

NCP प्रमुख शरद पवार के खिलाफ अपमानजनक फेसबुक पोस्ट करने के आरोप में मराठी एक्ट्रेस केतकी चिताले को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ इस मामले में 3 FIR दर्ज किये गए थे। उनके पोस्ट से एनसीपी कार्यकर्ता नाराज थे और मुंबई के ठाणे में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जब उन्हें पुलिस हिरासत में लेकर जा रही थी तब कार्यकर्ताओं के उनपर काली स्याही फेंकी। मुंबई की क्राइम ब्रांच पुलिस इस कविता के पीछे के मूल आरोपी को भी तलाश रही है जिसने ये कविता लिखी थी। इसी कविता को केतकी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

क्या है मामला?
दरअसल, केतकी चिताले ने अपने एक फेसबुक पोस्ट में शरद पवार का नाम लिखे बिना ही उनपर अपमानजनक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में उनका उपनाम पवार और उम्र का उल्लेख था। इस पोस्ट से एनसीपी कार्यकर्ता भड़क गए और उनके खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया।

ठाणे क्राइम ब्रांच यूनिट 1 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ए देशमुख ने कहा, "हमने केतकी को नेरुल-कलंबोली क्षेत्र के पास उसके आवास से गिरफ्तार किया है। उन्हें गिरफ़्तारी के बाद कलंबोली पुलिस स्टेशन में प्रक्रिया पूरी की गई। अब हम वकील नितिन भावे की तलाश कर रहे हैं जिन्होंने मूल कविता लिखी है।" दरअसल, वकील नितिन भावे ने ये कविता तुकबंदी के साथ लिखी थी जिसे केतकी ने अपने फेसबुक पोस्ट पर शेयर किया था।

यह भी पढ़े- दाऊद बीजेपी में शामिल होने का वादा करे तो उसे भी मंत्री बना दिया जाएगा- उद्धव

केतकी के खिलाफ गंभीर धाराएं दर्ज
मराठी एक्ट्रेस केतकी चिताले के खिलाफ IPC धारा 153 और 505 के तहत FIR दर्ज की गई है। मामला दर्ज होने के कुछ ही देर बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। औरंगाबाद में सुतागिरानी चौक पर एक्ट्रेस के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिला।

कम से कम 100-200 मामला करवाएं दर्ज
वहीं, केतकी को लेकर महाराष्ट्र के आवास विकास मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने धमकी दी कि कार्यकर्ता इस पोस्ट को लेकर कम से कम 100-200 पुलिस स्टेशनों में मामला दर्ज करवाएं। शरद पवार NCP परिवार के पिता हैं और उनके खिलाफ ऐसा घिनौना पोस्ट बर्दाश्त नहीं करेंगे।

यह भी पढ़े- शिवसेना नेता संजय राउत ने गृहमंत्री अमित शाह से की एक देश, एक विधान, एक भाषा की मांग