आग्रह को सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार
याचिका दायर करने वाले अधिवक्ता विशाल तिवारी ने गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ को बताया कि, इस मुद्दे पर दायर एक अलग याचिका को 10 फरवरी को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाना है। उन्होंने पीठ से आग्रह किया कि अलग याचिका के साथ उनकी याचिका पर भी शुक्रवार को सुनवाई की जाए। उन्होंने कहाकि, यह याचिका हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट से संबंधित है। जिसने देश की छवि को धूमिल किया है और नुकसान पहुंचाया है।