29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Adhaar Card पर लगी फोटो नहीं है पसंद, तो इस आसान प्रक्रिया के साथ कर सकते हैं चेंज

Adhaar Card की तस्वीर अच्छी नहीं आने से कई लोग परेशान रहते हैं, ऐसे में अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपने आधार कार्ड पर अपनी तस्वीर चेंज कर सकते हैं, ये प्रोसेस बहुत ही आसान है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 4 Oct 2021, 4:57 PM IST

Adhaar Card photo update

Adhaar Card photo update

नई दिल्ली। आधार कार्ड ( Adhaar Card ) भारत में एक महत्‍वपूर्ण दस्‍तावेज बन चुका है। इसे सुरक्षा और पहचान के लिए उपयुक्‍त दस्‍तावेज माना जाता है। बैंक खाता ( Bank Account ) खोलने से लेकर नए फोन कनेक्शन के लिए पंजीकरण करने तक, हर जगह आधार कार्ड की आवश्यकता होती है।

यही नहीं कोरोना महामारी में वैक्सीन लगवाने के लिए भी आपको आधार की जरूरत पड़ती है। आधार कार्ड को अपडेट कराने व इसमें सुधार कराने के लिए देशभर में आधार सेवा केंद्र खोले गए हैं। यहां पर आधार में सुधार के साथ ही इससे संबंधित जानकारियां भी उपलब्‍ध कराई जाती हैं।

यह भी पढ़ेंः भूल गए हैं अपना Adhaar Card Number तो ना करें चिंता, घर बैठे ऐसे पता लगाएं

आमतौर पर लोगों की शिकायत रहती है कि उनके आधार कार्ड पर लगी फोटो अच्छी नहीं है। ऐसे में आपको भी अपनी आधार पर लगी फोटो पसंद नहीं तो इसे आसान प्रक्रिया के जरिए बदला जा सकता है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ( UIDAI ) अब आपको आसान से स्‍टेप फॉलो कर तस्वीर अपडेट करने की अनुमति देता है। आइए जानते हैं कैसे स्‍टेप बाई स्‍टेप आधार कार्ड पर फोटो अपडेट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः Ayushman Bharat Yojana में आपका कार्ड बन सकता है या नहीं, इन चार स्टेप में करें पता

ऐसे अपडेट या चेंज करें फोटो
- सबसे पहले आप अपने आधार कार्ड को लेकर आपको आधार एनरोलमेंट सेंटर (Aadhaar Enrolment Center) पर जाएं
- इसके बाद आप इसके लिए निर्धारित फीस जमा करें
- इस पूरी प्रक्रिया के लिए आपको एक फॉर्म भी भरना होगा जो आधार जारी करने वाली UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर आसानी से प्राप्त हो जाएगा
- फिर आपसे आपके बायोमेट्रिक विवरण जैसे आईरिस, उंगलियों के निशान और चेहरे की तस्वीर मांगी जाएगी।
- फॉर्म को सफलतापूर्वक जमा करने के बाद, आपको एक पर्ची दी जाएगी, जिसमें अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) होगा।
- अब वहां विभागीय कर्मचारी आपकी फोटो क्लिक करेंगे
- एक हफ्ते के अंदर आपको अपना नया आधार कार्ड घर पर मिल जाएगा।
इसे UIDAI पोर्टल https://uidai.gov.in/my-aadhaar/get-aadhaar.html से भी डाउनलोड किया जा सकता है।