5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बहुमत के लिए भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है’, अधीर रंजन चौधरी का बड़ा आरोप

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी इसे लागू करना चाहती है तो पूरे देश में लागू करे। उन्होंने कहा कि इसे अलग-अलग राज्यों में अलग तरीके से लागू करने का क्या मतलब है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

kamlesh sharma

•

Oct 05, 2026

Adhir Ranjan Chowdhury

Adhir Ranjan Chowdhury (Photo-IANS)

कोलकाता। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी इसे लागू करना चाहती है तो पूरे देश में लागू करे। उन्होंने कहा कि इसे अलग-अलग राज्यों में अलग तरीके से लागू करने का क्या मतलब है।

चौधरी ने कहा कि यूसीसी पहले से ही कई राज्यों में लागू है, इसलिए इसे लेकर देश के सामने कोई नई स्थिति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं वाला देश है, जहां अलग-अलग धर्मों और भाषाओं के लोग रहते हैं। सभी की अपनी परंपराएं, संस्कृतियां और व्यक्तिगत कानून हैं। उन्होंने कहा कि इस विविधता को ध्यान में रखते हुए यूसीसी देश के लिए उपयुक्त हो सकती है, लेकिन इसे लागू करने से पहले सभी पक्षों से उचित तरीके से चर्चा की जानी चाहिए।

बहुमत के लिए भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है

अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा पर लोकसभा और राज्यसभा में संख्या बढ़ाने के लिए किसी भी हद तक जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिन आदर्शों और सिद्धांतों की बात पहले की थी, उन्हें अब छोड़ दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता और पद की चाह रखने वाले लोगों को भाजपा अपने साथ आने का संदेश दे रही है। चौधरी ने कहा कि चाहे गायक हो, अभिनेता हो या अधिकारी जो भी पार्टी की संख्या बढ़ाने में मदद कर सकता है, उसका स्वागत किया जा रहा है।

निष्पक्ष चुनाव नहीं तो सरकार की वैधता पर सवाल

चुनाव में कथित हेरफेर और बड़े पैमाने पर 'वोट चोरी' के आरोपों पर अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यदि चुनाव प्रक्रिया में बड़े स्तर पर हेरफेर होता है तो उससे चुनी गई सरकार की वैधता पर सवाल खड़ा होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले भी यह बात उठाती रही है और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी इसी मुद्दे को उठाया है। चौधरी ने कहा कि खरगे देश के लोगों की आवाज को सामने रख रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं होंगे तो उनके जरिए सत्ता में आने वाली सरकार को वैध नहीं माना जा सकता।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग