बिहार में रेल इंजन, पूल और मोबाइल टावर के बाद अब चोरों ने रेल ट्रैक निशना बनाया है। समस्तीपुर रेल मंडल से फिर एक बार चौंकाने वाला मामला है। पहले रेलवे इंजन की चोरी का मामला सामने आया था। अब कई किमी रेलवे ट्रक के स्क्रैप की चोरी हुई है। समस्तीपुर में चोरों ने दो किलोमीटर रेलवे पटरी को उड़ा ले गए। इसकी सूचना मिलते ही रेल मंडल के दफ्तर में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने बताया कि अगर इस काम में रेलवे के किसी अधिकारी या कर्मचारी की मिलीभगत है तो उन पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।